फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP: Elephantess team kept searching in forest, Guldar killes a villagerin Bijnor

UP: तलाशती रहीं सुलोचना और डायना, गुलदार ने ग्रामीण को बनाया शिकार, मौत के मुहं में ले गया एक गठरी घास का लालच

Thu, 03 Aug 2023 12:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 03 Aug 2023 12:01 PM IST
सार

बिजनौर जनपद में गुरुवार सुबह होते ही गुलदार ने अपना शिकार ढूंढना शुरू कर दिया। गुलदार ने अफजलगढ़ क्षेत्र में चारा लेने खेत में गए एक युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
UP: Elephantess team kept searching in forest, Guldar killes a villagerin Bijnor
हथिनियों को लेकर गुलदार की तलाश करती टीम - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिजनौर जनपद के नगीना क्षेत्र में ग्राम जलालपुर के जंगल में एक युवक को मौत के घाट उतारने वाले गुलदार को छह दिन तक जब वन विभाग नहीं पकड़ पाया। नरभक्षी गुलदार ने पांच किलोमीटर दूर सिकंदरपुर गांव में एक ग्रामीण को मार डाला। वहीं गुरुवार को दिन निकलते ही अफजलगढ़ के गाव आनंदीपुर में चारा लेने जा रहे युवक पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया। युवक को गंभीर हालत में निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह  क्षेत्र के गांव आनंदीपुर निवासी राजकुमार पुत्र चंद्रपाल सिंह दुलीचंदपुर मार्ग स्थित ईश्वरी सिंह के  खेत से पशुओं के लिए चारा लेने जा रहा था। जैसे ही वह खेत में घुसा तभी यहां पहले से घात लगाए बैठे गुलदार ने राजकुमार के ऊपर हमला कर दिया। 
विज्ञापन


राजकुमार की चीख सुनकर एकत्र हुए किसानों को देख गुलदार खेतों में भाग निकला। युवक  पीठ-हाथ व पांव पर गुलदार के पंजे लगने से जख्मी हो गया। परिजनों ने युवक को उपचार के लिए सुरजन नगर के निजी चिकित्सक के यहां पर भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आदमखोर हुए गुलदार: गर्दन बची तो ठीक, नहीं तो मौत पक्की, पांच दिन बाद फिर करेगा शिकार

वहीं जलालपुर और सिकंदरपुर की घटना में समानता दिखने पर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों घटनाएं एक ही गुलदार ने की हैं। बीते बृहस्पतिवार की शाम जलालपुर के जंगल में गुलदार ने 20 वर्षीय संदीप को मार दिया था।

बुधवार शाम गांव सिकंदरपुर में ग्रामीण के शरीर के एक हिस्से को जिस तरह से गुलदार खा गया  उससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि संभवत दोनों घटनाओं का अपराधी एक ही गुलदार है।    क्योंकि जलालपुर में भी गुलदार ने घटना को कुछ इस तरह ही अंजाम दिया था।

पिछले छह दिनों से वन विभाग की पूरी टीम गांव जलालपुर, तेलीपुरा व आसपास के जंगल में गुलदार को ढूंढ रही थी और गुलदार करीब पांच किलोमीटर दूर सिकंदरपुर पहुंच गया। ग्राम तेलीपुरा, जलालपुर, बिंजाहेड़ी, अलीपुरा, हाजीपुर के बाद सिकंदरपुर गांव आता है। वन विभाग की टीम जलालपुर व तेलीपुरा में लकीर पीटती रही और नरभक्षी गुलदार ने एक अन्य घटना को अंजाम दे दिया।

UP: Elephantess team kept searching in forest, Guldar killes a villagerin Bijnor
ग्रामीण की मौत पर जाम लगाते लोग - फोटो : अमर उजाला

मौत के मुंह में ले गया एक गठरी घास का लालच  
ब्रह्मपाल को एक गठरी घास का लालच मौत के मुंह तक ले गया। ब्रह्मपाल बुधवार की सुबह करीब सात बजे अपने खेतों पर पशुओं के लिए घास लेने गए थे। वह अकेले ही चारा काट रहे थे। करीब 10 बजे वे एक गठरी  घास लेकर घर आ गए, लेकिन उस समय आसमान में बादल छाए थे और हवा में भी थोड़ी ठंडक थी।

ब्रह्मपाल को लगा कि मौसम ठीक है और अभी दोपहर भी नहीं हुई है। वह दोबारा एक और गठरी  घास लेने खेतों पर पहुंच गए। दोपहर जब वे घर नहीं लौटे तो घरवालों को चिंता हुई। दोपहर बाद घर के लोग उन्हें तलाशने निकल गए। खेत पर उनकी शर्ट पड़ी मिली, जिस पर खून लगा था। आसपास तलाशते समय करीब 200 मीटर दूरी पर ब्रह्मपाल का खाया हुआ शव पड़ा मिला। गुलदार ब्रह्मपाल को खींचकर वहां ले गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed