फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Accident in Saharanpur: Uncontrolled car collided with Activa, businessman killed, daughter injured

Accident in Saharanpur: अनियंत्रित कार ने एक्टिवा में मारी टक्कर, कारोबारी की मौत, पुत्री का घायल

Wed, 10 May 2023 02:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 10 May 2023 02:09 PM IST
सार

सहारनपुर जनपद के दिल्ली रोड पर हसनपुर चुंगी के पास बुधवार देर रात एक अनियंत्रित कार ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। हादसे में शहर के व्यापारी प्रदीप गोयल की मौत हो गई जबकि बेटी घायल हुई है। उसका अस्पताल में  उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
Accident in Saharanpur: Uncontrolled car collided with Activa, businessman killed, daughter injured
Accident - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

सहारनपुर कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में दिल्ली रोड पर हसनपुर चुंगी के पास अनियंत्रित कार ने एक्टिवा स्कूटर में टक्कर मार दी, जिसमें एक्टिवा स्कूटर सवार प्रदीप कुमार गोयल की मौके मौत हो गई, जबकि उनके पुत्री अर्शी घायल हुई, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


घटना मंगलवार की रात 12:00 बजे हुई है। प्रदीप कुमार गोयल नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सेतिया विहार नुमाइश कैंप के रहने वाले थे और किराना की दुकान करते थे। वह दिल्ली रोड स्थित एक होटल से भारत विकास परिषद के कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। हाल ही में वह भारत विकास परिषद के सचिव बनाए गए थे।
विज्ञापन


पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके खिलाफ कोतवाली सदर बाजार में रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। चालक को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed