फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Unique confluence of footsteps seen in path movement

Bijnor News: पथ संचलन में दिखा कदमताल का अनोखा संगम

Mon, 26 Dec 2022 06:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Unique confluence of footsteps seen in path movement
बिजनौर में पथ संचलन कर रहे बाल स्वयंसेवको पर पुष्प वर्षा करती महिलाएं। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शहर में रविवार को बाल पथ संचलन किया गया। संचलन में बाल स्वयंसेवकों के कदमताल के अनोखे संगम ने सभी का मन मोह लिया। स्वयंसेवकों के पथ संचलन का नगर में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

महावीर बाल विद्या मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बाल पथ संचलन का आयोजन किया गया। संचलन महावीर बाल विद्या मंदिर से शुरू होकर सिविल लाइन, बुल्ला का चौराहा से होते हुआ पुन: सिविल लाइन से महावीर बाल विद्या मंदिर पहुंचकर संपन्न हुआ। विभाग कार्यवाह प्रशान्त महर्षि ने बाल स्वयंसेवकों को त्याग, तपस्या, बलिदान एवं साहसी प्रेरक कहानी सुनाई। कार्यक्रम में नगर संघ चालक विकास, खंड संचालक जितेंद्र, नगर कार्यवाह राघव मेहरा, खंड कार्यवाह मनोज, सह जिला व्यवस्था प्रमुख सुरेंद्र, जिला प्रचार प्रमुख अजय पाल, भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी, नगराध्यक्ष संजीव गुप्ता, नीरज शर्मा, दीपक गर्ग, मनदीप चौधरी आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. मुद्रित अग्रवाल ने की।
विज्ञापन

बाल शिशु पथ संचलन निकला
नहटौर/हल्दौर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से नगर में बाल शिशु पथ संचलन निकाला गया। पथ संचालन में स्वयं सेवक बने नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सबका मनमोह लिया। इस मौके पर विभाग संपर्क प्रमुख मूलचंद, विभाग घोष प्रमुख सुभाष, खंड संचालक ब्रह्मपाल, जिला शारीरिक प्रमुख मृतुन्जय, जिला संपर्क प्रमुख हिमांशु, नगर कार्यवाह विनिल, मुकुल अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, मोहित गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर हल्दौर नगर में स्थित डॉ.फकीरचंद सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विद्यालय के परिसर से बाल पथ संचलन बैंड बाजों के साथ बड़ी धूमधाम से निकाला गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मीकांत ने की। इस अवसर पर नगर संघ संचालक मास्टर जितेंद्र, खंड सह संघ संचालक तारीफ सिंह, मोनू चंद्रा, शनि चंद्रा, चरण सैनी श्रुति पाल, कपिल कुमार आदि मौजूद रहे।
नगर में निकला पथ संचलन
किरतपुर/ नगीना। नगर में निकाले गए बाल बजरंगी शिशु एवं बाल पथ संचलन में नगर के विभिन्न स्कूलों के 232 छात्रों ने हिस्सा लिया। विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप गर्ग, नगर अध्यक्ष मोहित गोयल, हर्ष गोयल, दीपक मल्होत्रा, डॉ. दिनेश चौहान, ऋतु गर्ग, मीनाक्षी गोयल, रजनी आदि महिलाओं द्वारा फूलों की वर्षा के साथ स्वागत किया गया।
उधर किरतपुर नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा चैतन्य बाल शिशु पद संचालन बड़े धूमधाम से निकाला गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश साहनी व जिला सहसंघचालक आलोक अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य शिक्षक के रूप में बाल स्वयंसेवक धीरज व मंच पर मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह डॉ. हेमेंद्र राजपूत रहे। संचलन में मुख्य रूप से जुगल किशोर कालरा, ज्ञानवीर सिंह, दीपक कुमार प्रचारक, ऋषभ सिंघल, आकाश जैन मयंक अग्रवाल आदि रहे।
बाल स्वयं सेवकों ने निकाला नगर में पथ संचलन
चांदपुर/स्योहारा। नगर एवं खंड की सहभागिता के साथ शिशु एवं बाल स्वयंसेवकों का पथ संचलन स्योहारा नगर में निकाला गया। कार्यक्रम में सह जिला संघचालक मुकेश एवं मुख्य वक्ता बिजनौर विभाग के विभाग प्रचारक विनीत कौशल रहे। कार्यक्रम में नगर संघचालक शौवीर सिंह, खंड संघ चालक दुर्गासिंह, वैभव रस्तौगी, अमन जोशी, कुश रस्तौगी, पीयूष, परितोष, सुमित कुमार आदि रहे।

उधर चांदपुर में आरएसएस की ओर से नगर में बाबा फतेह सिंह बाल शिशु पथ संचलन निकाला गया। इस अवसर पर पथ संचलन में नगर संचालक कृष्ण कुमार, नगर कार्यवाह अशोक कुमार, सुनील शर्मा, दीपक शर्मा, संजीव कुमार, नवनीत कुमार, दीपक कुमार, पंकज कुमार आदि का शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed