फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Uncontrollable truck crushes 36 sheep

बेकाबू ट्रक ने 36 भेड़ों को कुचला

Sun, 12 Jan 2020 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable truck crushes 36 sheep
हीमपुरदीपा क्षेत्र के छोईया पुल पर ट्रक द्वारा भेड़ों को कुचलकर मौत के घाट उतारने के बाद जमा भीड़ - फोटो : BIJNOR
बेकाबू ट्रक ने 36 भेड़ों को कुचला
विज्ञापन

हीमपुर दीपा। चांदपुर - बिजनौर मार्ग पर छाछरी मोड़ के छोइया पुल पर बेकाबू ट्रक से कुचलने पर 36 भेड़ों मर गईं, जबकि एक दर्जन भेड़ गंभीर रुप से घायल हो गई। हादसे के बाद लोगों ने हंगामा भी किया।
क्षेत्र के गांव मुकरपुर गुर्जर निवासी चेतराम सिंह भेड़ पालने का काम करता है। शनिवार शाम वह अपने रिशतेदार सहारनपुर निवासी धर्म सिंह के साथ करीब 95 भेड़ों को जंगल से घास खिलाने के बाद घर ला रहा था। छाछरी मोड़ के पास छोइया पुल पर चांदपुर की ओर से अनियंत्रित गति में आए रोडी और रेत से लदे ट्रक के चालक ने भेड़ों को कुचल दिया। 36 भेड़ों की मौत हो गई। चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद ग्रामीण इकट्ठा हुए और हंगामा किया। गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक कब्जे में ले लिया। इससे मार्ग पर यातायात बंद हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। हादसे में पशुपालक को करीब चार लाख का नुकसान हुआ। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी भूपेन्द्र सिंह के निर्देश पर पशु चिकित्सा अधिकारी मुनेंद्र सिंह ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मृत भेड़ों का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर बिजनौर की विधायक सुचि चौधरी के पति ऐश्वर्य चौधरी मौसम मौके पर पहुंचे। उन्होंने पशुपालक को मदद के लिए 50 हजार रुपये दिए। घायल भेड़ों को उपचार के लिए पशु चिकित्सालय पहुंचवाया और थाना प्रभारी को आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कराने को कहा। इसके बाद मौके से ट्रक को पुलिस थाने ले गई। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी चालक का पता लगाया जा रहा है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed