फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ulamas ran as soon as they heard the sound of firecrackers

Bijnor News: पटाखों की आवाज सुनते ही दौड़े उलमा

Sun, 28 Apr 2024 03:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 28 Apr 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Ulamas ran as soon as they heard the sound of firecrackers
बिजनौर,
विज्ञापन

नींदडू। बीती रात पटाखों की आवाज सुनाई पड़ते ही उलमा आवाज की ओर दौड़ पड़े, किंतु चालाक युवकों ने उलमा के पहुंचने से पहले ही आतिशबाजी बंद कर दी।

शुक्रवार की रात करीब 10 बजे एक मोहल्ले में आतिशबाजी और डीजे की आवाज गूंजने लगी। पटाखों की आवाज सुनाई देते ही आलिमों ने एक दूसरे से संपर्क किया और फिर मौके पर पहुंच गए। एक व्यक्ति के यहां अकीके में पटाखे छोड़े जा रहे थे। उलमा को आते देख युवकों ने पटाखे छोड़ने बंद कर दिए। उलमा उन्हें समझाकर वापस चले गए। उस व्यक्ति के यहां बाद में उस समय फिर पटाखे छोड़ गए। टांडा वाल्मीकि में युवती की शादी में डीजे बजाने के साथ पटाखे भी छोड़े जा रहे थे।

नींदडू खास, बाजीदपुर-बीरू और मोहम्मद अलीपुर भिक्कन के उलमा ने शादी, निकाह एवं अकीके में नाच-गाने, डीजे व लाउडस्पीकर बजाने, बैंड-बाजे से बारात चढ़ाने, आतिशबाजी छोड़ने, महिलाओं के बारात में जाने, बारात घरों में पुरुषों व महिलाओं के एक साथ भोजन करने और अवयस्क कन्याओं के बारात का स्वागत करने समेत कई मामलोंं में पाबंदी लगा रखी है।
विज्ञापन

लेकिन ईद-उल-फितर के बाद होने वाली ज्यादातर शादियों में आतिशबाजी, ढोल व डीजे आदि का पुनः उपयोग किए जाने से उलमा आहत हैं। पटाखों की आवाज सुनाई देते ही उलमा मौके पर पहुंचकर उन्हें समझाते हैं। ज्यादातर बाराती पाबंदी की जानकारी नहीं होने की बात कहकर खेद व्यक्त कर भविष्य में ऐसा नहीं करने का आश्वासन देते हैं। उलमा ने युवकों के शराब पीकर हुड़दंग करने की आलोचना करते हुए परिजनों से अपने बच्चों को समझाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed