फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two youths died of snakebite in Harikishanpur and Mohidinpur

Bijnor News: सर्पदंश से दो युवको की मौत

Fri, 23 Jun 2023 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 23 Jun 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Two youths died of snakebite in Harikishanpur and Mohidinpur
- गांव हरिकिशनपुर और मोहिद्दीनपुर में हुए हादसे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रेहड़। गांव हरिकिशनपुर और मोहिद्दीनपुर में सर्पदंश से दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक को परिजन उपचार के लिए कई स्थानों पर लग गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। जबकि दूसरे युवक की कासमपुरगढ़ी में उपचार के दौरान मौत हुई।

बुधवार रात गांव हरिकिशनपुर निवासी राजकुमार 22 वर्ष पुत्र रूपकिशोर कमरे के फर्श पर सोया हुआ था। रात में किसी समय सांप ने उसकी गर्दन पर काट लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे उपचार के लिए कई स्थानों पर ले गए, लेकिन युवक को बचाया नहीं जा सका। वहीं, बृहस्पतिवार को गांव मोहिद्दीनपुर निवासी कोमल सिंह 42 वर्ष पुत्र राजेन्द्र सिंह गन्ने की फसल की सिंचाई कर रहा था। तभी खेत में उसे सांप ने डंस लिया। कोमल ने खुद घर फोन कर परिजनों को सांप के काटने के बारे में बताया। सूचना मिलते ही परिजन उसे उपचार के लिए कासमपुरगढ़ी ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों के कहने पर पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

सांप के काटने पर लगवाएं एंटी स्नेक वेनम
- सरकार अस्पताल में उपलब्ध है एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। गर्मी और बरसात के दिनों में सांप बिल से बाहर निकल जाते हैं। जिससे खेत में काम कर रहे लोगों को काट लेते हैं। लापरवाही बरतने पर कई बार सांप के काटने से लोगों की मौत भी जाती है। सांप के जहर का असर कम करने के लिए एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन लगवाना चाहिए। यह इंजेक्शन सभी सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल अस्पताल के डॉ. प्रेमप्रकाश ने बताया कि बरसात के दिनों में खेत पर जाने के लिए लंबे जूतों का प्रयोग करें। क्योंकि यह काफी हद तक सुरक्षित हैं। क्योंकि अच्छे जूतों में सांप का दांत पार नहीं होता है। अगर किसी को सांप काट ले तो सबसे पहले किसी कपड़े से ऊपर बंध लगा देना चाहिए। जिससे रक्त का प्रवाह कम हो जाए। साथ ही रक्त जितना निकल जाए, उतना ठीक है। इसके बाद जल्दी से अस्पताल ले जाएं। वहां मरीज को एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन लगवाएं। सांप के काटने से आधा घंटे के अंदर मरीज को एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन लगवा देना चाहिए। जिससे सांप का असर कम हो जाएगा। मेडिकल अस्पताल सहित अन्य सरकारी अस्पतालों में एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed