फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two youths arrested with robbery revolver and pistol looted

लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ दबोचा

Sun, 29 Nov 2020 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
Two youths arrested with robbery revolver and pistol looted
लूटी गई लाइसेंसी रिवाल्वर व तमंचे के साथ दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

बिजनौर। शहर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान चांदपुर चुंगी से दिल्ली से लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। रिवाल्वर के साथ पकड़ा गया युवक दिल्ली के एक व्यक्ति से दो माह पूर्व छीन कर लाया था। बरामद रिवाल्वर के बारे में पुलिस जानकारी कर रही है।
शहर कोतवाल राजेश सोलंकी के मुताबिक पुलिस ने बिजनौर में चांदपुर की चुंगी के पास से चेकिंग के दौरान जाटान निवासी शिवम शर्मा व विजय विहार रिठाला रोहिणी सेक्टर नई दिल्ली निवासी श्रवण शर्मा को 32 बोर के लाइसेंसी रिवाल्वर, पांच कारतूस व एक 315 बोर के तमंचे तथा बाइक के साथ दबोचा है।
विज्ञापन

शिवम ने पुलिस को बताया कि दिल्ली बेगमपुरा इलाके से एक युवक से उसने रिवाल्वर छीना था। पुलिस के मुताबिक दिल्ली में जुआ खेलने व अन्य अपराध करने वाले युवकों के पास ये रिवाल्वर था। पुलिस ने बेगमपुरा थाने से पता किया है। वहां किसी की रिवाल्वर गुम होने की रिपोर्ट दर्ज नहीं है। पुलिस को आशंका है कि यह रिवाल्वर किसी ने चोरी की और फिर इसे शिवम ने चोर से छीन लिया। पुलिस रिवाल्वर कहां से चोरी हुआ यह पता लगाने में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed