फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two women died, one person injured in road accidents

Bijnor News: सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत, एक व्यक्ति घायल

Sat, 07 Oct 2023 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Two women died, one person injured in road accidents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नहटौर/ शिवाला कलां/चांदपुर। जिले में शनिवार को हुए सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसे टैंकर और डीसीएम की टक्कर से हुए।




नूरपुर क्षेत्र के गांव रैहटा बिल्लौच निवासी अफजाल पुत्र अजहर शनिवार को अपनी पत्नी नुसरत के साथ नजीबाबाद क्षेत्र के गांव करमसखेड़ी स्थित रिश्तेदारी में मैय्यत में शामिल होने के लिए जा रहा था। नहटौर नगर की सीमा स्थित चकमोड़ पर तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक टैंकर लेकर फरार हो गया। घटना में बाइक सवार पति-पत्नी घायल हो गए।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से टैंकर की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, नूरपुर मुरादाबाद मार्ग पर ग्राम अस्करीपुर के पास डीसीएम (मिनी ट्रक) की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। शनिवार को दोपहर मंडी धरौरा क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी अर्जुन अपनी पत्नी प्रवेश (28) और दो बच्चों को दवाई दिलाने के लिए मुरादाबाद जा रहा था। गांव अस्करीपुर के निकट डीसीएम ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। प्रवेश गंभीर घायल हो गई। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए नूरपुर भेजा। सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही प्रवेश की मौत हो गई। डीसीएम चालक डीसीएम को छोड़ कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed