फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two people including son of Bhakiyu leader died in road accidents in Bijnor district

बिजनौर में हादसों का कहर: भाकियू नेता के बेटे समेत दो की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में पसरा मातम

Thu, 09 Mar 2023 07:00 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 09 Mar 2023 07:00 PM IST
सार

बिजनौर में हादसों का कहर : अलग-अलग हादसों में भाकियू नेता के बेटे समेत दो लोगों की मौत हो गई। दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा है।

विज्ञापन
Two people including son of Bhakiyu leader died in road accidents in Bijnor district
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद में दो अलग-अलग हादसों में किसान समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन


घटना - 1
हादसे में भाकियू नेता के बेटे की मौत

बिजनौर जनपद के नहटौर में एक हादसा हो गया। नूरपुर जाते समय कार और मैक्स गाड़ी की भिड़ंत हो गई, जिसमें भाकियू नेता देवेंद्र सिंह के पुत्र निपेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


ग्राम बालापुर निवासी भाकियू के न्याय पंचायत अध्यक्ष चौधरी देवेंद्र सिंह का पुत्र निपेंद्र सिंह (30) मंगलवार की रात में किसी काम से नूरपुर जा रहा था। इसी दौरान सामने से उसकी कार में मैक्स गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे घायल अवस्था में सीएचसी नूरपुर में भर्ती कराया और परिजनों को घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे उपचार के लिए मुरादाबाद ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़ें: Meerut: होली के दिन लापता हुई बच्ची का शव दूसरे दिन नाले से बरामद, गोद में उर्वी को लेकर बिलखता रहा पिता

घटना - 2
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत


नगीना में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया है।

शेरकोट थाना क्षेत्र के ग्राम मैहमदाबाद निवासी गजेर सिंह (28) बुधवार को अपनी रिश्तेदारी में ग्राम जग्गूवाला गया था। बताया गया कि रात में करीब नौ बजे वह अपने रिश्तेदार भीम सिंह को बाइक पर बैठाकर जा रहा था। 

यह भी पढ़ें: Shamli News: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार बस, मची चीख-पुकार, 20 से ज्यादा यात्री घायल

बताया गया कि जब वह नगीना की तरफ आ रहा था, तभी रास्ते में ग्राम काजीवाला के पास सामने से आ रहे एक अज्ञात चौपहिया वाहन की टक्कर में मजेर व भीम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर अवस्था में दोनों को बिजनौर के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। जहां मजेर सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया है। मृतक के भाई ने अज्ञात चौपहिया वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed