फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two people including a woman were injured by dogs

Bijnor News: महिला समेत दो लोगों को कुत्तों ने किया घायल

Wed, 12 Mar 2025 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 12 Mar 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Two people including a woman were injured by dogs
अफजलगढ़। नगर व ग्रामीण क्षेत्र में कुत्तों और बंदरों के हमलों के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। सोमवार को आठ लोगों को काटकर घायल करने के बाद मंगलवार को भी महिला सहित दो लोगों को कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को सारा पत्नी रिजवान व सुंदरम पुत्र दिनेश पर कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया। उन्होंने सीएचसी में उपचार कराया। सोमवार को कुत्तों ने बेबी निवासी वाजिदपुर, किरन व अंकित निवासी हिदायतपुर, रामकली निवासी अफजलगढ़, सहरुल शहजादपुर, नवनीत मधपुरी, चमन निवासी भगौता व शिवम निवासी महापुर को जख्मी कर दिया था। दो दिन बनियोवाला निवासी कार्तिक पर भी कुत्तों ने हमला किया था।
विज्ञापन

गांव दल्लीवाला निवासी दयावती, भविष्य व टीना पर बंदरों ने हमला कर घायल कर दिया था। नगरवासी नीरव रस्तौगी, हर्ष रस्तौगी, मुनीष सैनी, परवेज, फैय्याज, जाहिद, सुल्तान व हनीफ आदि का कहना है कि बाजार में कुत्तों के झुंड घूम रहे हैं। आए दिन ये लोगों पर हमला करते हैं। उन्होंने आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- दस मार्च तक 281 लोगों को कुत्तों एवं बंदरों ने काटा
सीएचसी पर तैनात फार्मासिस्ट मनोज शर्मा के अनुसार 10 मार्च तक सीएचसी पर 53 लोग कुत्ते व बंदरों के काटने से जख्मी होकर उपचार कराने आए। जनवरी माह में 109 तथा फरवरी माह में 119 लोगों ने उपचार कराया। सीएचसी अधीक्षक सर्वेश निराला ने बताया कि सीएचसी और पीएचसी पर पर्याप्त मात्रा में एंटी रैबीज उपलब्ध हैं।


- समाधान का दिलाया भरोसा
एसडीएम धामपुर रितु चौधरी ने बताया कि वह मामले को दिखवाकर समस्या के समाधान का प्रयास करेंगी। नगर पालिका अफजलगढ़ के ईओ एसपी सिंह का कहना है कि करीब 40 कुत्तों का बधियाकरण कराया जा चुका है। कुत्तों और बंदरों की समस्या का वह शीघ्र समाधान कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed