फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two people, including a driver from Nahtaur, died in a truck collision in Jharkhand.

Bijnor News: झारखंड में ट्रकों की भिड़ंत में नहटौर निवासी चालक समेत दो की मौत

Fri, 17 Apr 2026 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Two people, including a driver from Nahtaur, died in a truck collision in Jharkhand.
नहटौर। झारखंड के गिरिडीह जिले में बृहस्पतिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में नहटौर निवासी चालक राशिद (25) पुत्र भूरे समेत दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। बताया जाता है कि हादसा डुमरी थाना क्षेत्र स्थित कुलगो टोल प्लाजा के पास हुआ, जहां ट्रकों की टक्कर के बाद आग लग गई।
विज्ञापन

नहटौर के मोहल्ला मंगू चरखी निवासी 23 वर्षीय राशिद पुत्र भूरे और कोटद्वार निवासी साहिल ट्रक से गुड़ लेकर हरिद्वार के मंगलौर से कोलकाता जा रहे थे। गिरिडीह पहुंचने पर एक अनियंत्रित ट्रक ने उनके वाहन में टक्कर मार दी, जिससे ट्रकों में आग लग गई। बताया जाता है कि आग तेजी से फैलने के कारण दोनों युवक ट्रक के केबिन से बाहर नहीं निकल सके और मौके पर ही उनकी जलकर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही नहटौर में मृतक राशिद के परिजनों में शोक फैल गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है। परिजन दोनों शवों के घर आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed