फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two more Corona positives including bank worker

दो कोरोना पॉजिटिव मरीज निकलने से हड़कंप

Thu, 09 Jul 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Two more Corona positives including bank worker
बैंककर्मी सहित दो और कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

नगीना। नगर में दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें से एक केनरा बैंक का कर्मचारी भी शामिल है। इससे पूर्व एक ही परिवार के आठ सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं।

बुधवार देर रात आई जांच रिपोर्ट में नगर के भी दो लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। तहसीलदार हामिद हुसैन ने बताया कि मोहल्ला कायस्थ सराय निवासी एक व्यक्ति गुजराज के सूरत शहर से हाल ही में अपने घर आया था। उन्होंने बताया की दूसरा संक्रमित मरीज रेलवे स्टेशन रोड स्थित केनरा बैंक शाखा का कर्मचारी है, जो कि धामपुर रोड स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में रहता है। फिलहाल केनरा बैंक की इस शाखा को बंद करा दिया गया है। साथ ही कायस्थ सराय और फ्रेंड्स कॉलोनी को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को केनरा बैंक के सभी कर्मचारियों के नोजल और थ्रॉट स्वाब लेकर जांच के लिए नोएडा भेजे जाएंगे। प्रशासन के निर्देश पर बृहस्पतिवार शाम नगर पालिका कर्मचारियों ने केनरा बैंक शाखा को सैनिटाइज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed