फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two dozen families warned to leave the village

Bijnor News: बिजनौर - दो दर्जन परिवारों ने दी गांव से पलायन की चेतावनी

Mon, 23 Jan 2023 05:12 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 23 Jan 2023 05:12 PM IST
विज्ञापन
Two dozen families warned to leave the village
- इन परिवारों ने मकानों पर लिख दिया, मकान बिकाऊ है
विज्ञापन

- आबादी के बीच मोबाइल टॉवर लगाने का विरोध कर रहे हैं ग्रामीण
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
हल्दौर (बिजनौर)। क्षेत्र के गांव नवादा तुल्ला में दो दर्जन परिवारों ने गांव से पलायन की चेेतावनी दी है। उन्होंने मकानों पर बिकाऊ है लिख दिया। दरअसल, ये ग्रामीण आबादी के बीच एक निजी कंपनी का मोबाइल टॉवर लगाए जाने का विरोध कर रहे हैं।
गांव के मुन्नू ठाकुर, गुलशन ठाकुर, मदन ठाकुर, नागेंद्र शर्मा, सुशील शर्मा, शिवकुमार शर्मा, मोनू शर्मा, इंद्रजीत शर्मा, नीटू शर्मा आदि समेत करीब दो दर्जन से अधिक ग्रामीण गांव की आबादी के बीच में मोबाइल टॉवर लगाए जाने का विरोध कर रहे हैं। रविवार को उन्होंने विरोध करते हुए अपने मकानों पर यह मकान बिकाऊ है, लिखकर गांव से पलायन करने की चेतावनी दी। बता दें कि गांव के ही एक ग्रामीण की आबादी के बीच खाली भूमि पड़ी है।
विज्ञापन

नागेंद्र शर्मा, सुमन शर्मा, बब्लू शर्मा, सुशील शर्मा आदि ग्रामीणों का आरोप है कि करीब दो माह पूर्व एक निजी मोबाइल फोन कंपनी की ओर से आबादी क्षेत्र के बीच खाली पड़ी भूमि पर टाॅवर लगाए जाने का विरोध किया था। इसके बाद भी उनके घरों के सामने गहरे गड्ढे खोद दिए गए हैं। कुछ दिन पूर्व आबादी के बीच में टॉवर नहीं लगाए जाने को लेकर मामले की शिकायत जिलाधिकारी से भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व विभाग के लेखपाल सोहनवीर का कहना है कि जिलाधिकारी द्वारा आबादी के बीच लोगों के विरोध को देखते हुए मोबाइल टाॅवर के लिए जांच कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने शनिवार को गांव में पहुंचकर आबादी के बीच में मोबाइल टाॅवर का निर्माण कराएं जाने के संबंध में इसकी आख्या जिलाधिकारी को प्रेषित करने की बात कही है।
कोट -----
इस मामले की जांच कराई जाएगी। अगर टॉवर गलत लग रहा है तो कार्रवाई होगी। ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराया जाएगा - उमेश मिश्रा, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed