{"_id":"64dfa8e73dbc11da420a2ac6","slug":"two-days-left-to-fill-high-school-inter-exam-form-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-9259-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर - हाईस्कूल, इंटर के परीक्षा फार्म भरने के लिए दो दिन शेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर - हाईस्कूल, इंटर के परीक्षा फार्म भरने के लिए दो दिन शेष
Fri, 18 Aug 2023 10:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 18 Aug 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
- शासन के निर्देश - निर्धारित तारीख के बाद नहीं भरे जा सकते परीक्षा फार्म
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर परीक्षा के फार्म भरने के लिए दो दिन शेष हैं। इसके बाद फार्म नहीं भरे जा सकते। यदि कोई संस्थागत छात्र परीक्षा फार्म भरने से रह जाता है, तो उसके लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे।
डीआईओएस कार्यालय के अनुसार हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा फार्म भरे जा रहे हैं। परीक्षा आवेदन पत्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध है। हाईस्कूल, इंटर की कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट घोषित हो गया है। बोर्ड ने हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा फार्म भरने की आखिरी तारीख 20 अगस्त निर्धारित की है। बताया गया कि तय तारीख के बाद परीक्षा फार्म नहीं भरे जाएंगे। जिले में यूपी बोर्ड के 378 विद्यालय है।
प्रधानाचार्य यह सुनिश्चित करें कि कोई भी संस्थागत छात्र परीक्षा फार्म भरने से न रह जाए। बोर्ड ने प्राइवेट फार्म भरने के लिए नियम जारी कर दिए हैं। जो सभी विद्यालयों को भेज दिए गए हैं। किसी भी जानकारी के लिए डीआईओएस कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार के अनुसार संस्थागत छात्रों को परीक्षा फार्म भराने की जिम्मेदारी विद्यालयों के प्रधानाचार्य की है। यदि कोई संस्थागत छात्र परीक्षा फार्म भरने से रह जाता है या कोई गलती होती है, तो उसके लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तरदायी होंगे।