फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two cousins die in road accident

सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत

Sun, 18 Feb 2018 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 18 Feb 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
Two cousins die in road accident
नूरपुर-धामपुर रोड पर सड़क दुर्घटना में जली बाइक। - फोटो : अमर उजाला
नूरपुर में धामपुर मार्ग पर गांव ऊमरी के पास कैंटर की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मरने वाले दो युवक तहेरे-चचेरे भाई थे, जो अपनी तहेरी बहन की लगन की रस्म अदा कर एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। हादसे के बाद भाग रहे कैंटर चालक को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। वहीं दो भाइयों की मौत के बाद शादी वाले घर में मातम छा गया। रविवार (आज) को आने वाली बारात टल गई है। उधर, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक बाइक पर तीन सवार थे और किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था।  
विज्ञापन


 गांव करनावाला निवासी राम सिंह की पुत्री का लगन चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव शादीपुर मिलक गया था। लगन  की रस्म अदायगी के बाद शनिवार रात राम सिंह के भतीजे हरवेंद्र व गजेंद्र पुत्र ब्रह्मदेव सिंह और वीर सिंह पुत्र राम कुमार एक ही बाइक से गांव लौट रहे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे नूरपुर-धामपुर मार्ग पर गांव उमरी और नींदडू के बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर उनकी बाइक से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि कैंटर, बाइक को काफी दूर तक घसीटता ले गया और उसमें आग लग गई। हादसे में बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें नूरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने हरवेंद्र व वीर सिंह को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल गजेंद्र को परिजनों ने मुरादाबाद हायर सेंटर में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है। 
विज्ञापन


उधर, हादसे के बाद कैंटर लेकर भाग रहे चालक को पुलिस ने धामपुर पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया। मृतक के चचेरे भाई हेमराज सिंह द्वारा तहरीर देने पर पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में दो भाइयों की मौत से उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी दूर तक कैंटर के साथ घिसटती गई बाइक 
नींदडू में पुलिस की मानें तो बाइक काफी दूर तक कंटेनर के साथ घिसटती चली गई तथा उसमें आग लग गई। घटना के बाद कैंटर चालक वाहन लेकर फरार हो गया, जिसे पुलिस ने जैतरा में शुगर मिल तिराहे पर रोका। पुलिस को देखते ही चालक कैंटर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दूसरे चालक को बुलाकर कंटेनर थाना कोतवाली धामपुर में लाकर खड़ा कर दिया। कंटेनर हरियाणा का बताया जा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक हरेंद्र सिंह पुत्र ब्रह्मदेव व वीर सिंह पुत्र राजकुमार ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि गजेंद्र सिंह पुत्र ब्रह्मदेव गंभीर रूप से जख्मी था। सड़क पर धू-धू करती बाइक को देखकर उस समय गुजरने वाले लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम  के लिए भेज दिया, जबकि जख्मी को सीएचसी में दाखिल कराया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से जख्मी गजेंद्र को मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया।  विवाह की खुशियां गम में तब्दील हो गईं। रविवार को बारात आनी थी। हादसे के बाद बारात का आना स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed