{"_id":"62d5ae70d7566c55e22bf62c","slug":"two-cattle-thieves-caught-three-incidents-revealed-bijnor-news-mrt5975573176","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु चोरी की तीन वारदातों का खुलासा, दो पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु चोरी की तीन वारदातों का खुलासा, दो पकड़े
विज्ञापन
बिजनौर। पुलिस ने दो चोर पकड़कर पशु चोरी की तीन वारदात का खुलासा कर दिया है। पकड़े गए आरोपियों के दो साथी फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। आरोपी आसपास के जिलों में पशु चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं जोकि एक चोरी करने के बाद दूसरी चोरी तक महिंद्रा पिकअप गाड़ी का रंग बदल देते थे, जिससे सीसीटीवी में गाड़ी की पहचान होने पर भी पुलिस उन तक नहीं पहुंच पाए।
सोमवार को एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने प्रेसवार्ता कर चोरी का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने बिल्ला उर्फ गुड्डू पुत्र यासीन और शौकीन पुत्र शानू उर्फ मुस्तकीम निवासीगण जमाईपुरा बघरा थाना तितावी मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया है। इनके दो साथी शादाब और आसिफ फरार होने में कामयाब रहे। हालांकि पुलिस इनकी तलाश में भी लगी है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पशु चोरी में इस्तेमाल की गई महिंद्रा पिकअप गाड़ी, दो तमंचे, दो कारतूस और 90 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। बताया कि इन चोरों ने डेढ़ महीना पहले गांव जंदरपुर से एक भैंसा चोरी किया था। दस दिन पहले गांव आदमपुर से दो भैंस और एक भैंसा चोरी किया। वहीं कस्साबान मोहल्ले से भी दो भैंसा चोरी किए। इन सभी पशुओं को महिंद्रा पिकअप गाड़ी में लाद कर ले गए थे। प्रेसवार्ता के दौरान सीओ सिटी अनिल कुमार सिंह भी मौजूद रहे। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रविंद्र वशिष्ठ, एसआई मोहम्मद कय्यूम, एसआई जुगेंद्र तेवतिया, कांस्टेबिल अरविंद कुमार आदि शामिल रहे।
बिजनौर से मुजफ्फरनगर तक खंगाले सीसीटीवी कैमरे
आदमपुर में हुई चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे में गाड़ी की पहचान कर ली, जिसके आधार पर बिजनौर से मुजफ्फरनगर बघरा तक सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपियों ने आदमपुर में चोरी करने के बाद गाड़ी का रंग ही बदल दिया था। हर बार चोरी करने के बाद गाड़ी पर नया पेंट करा देते थे।