{"_id":"6555024cae0ca84b3d0e3a95","slug":"two-cars-collide-on-kashipur-haridwar-fourlane-highway-nine-people-injured-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-14293-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन हाईवे पर दो कारों की टक्कर, नौ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन हाईवे पर दो कारों की टक्कर, नौ लोग घायल
विज्ञापन
घायलों में नजीबाबाद, हल्द्वानी और रुद्रपुर के रहने वाले
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना (बिजनौर)। काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन हाईवे पर दो कारों की टक्कर में तीन महिलाओं समेत नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद पांच लोगों को बिजनौर रेफर कर दिया गया।
बुधवार की सुबह करीब आठ बजे काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन स्थित तिराहे पर उत्तराखंड के हल्द्वानी से आ रही कार की नजीबाबाद से कांठ जा रही कार से आमने- सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद दोनों कारों में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों क्षतिग्रस्त कारों से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
इस घटना में नजीबाबाद के मोहल्ला रमपुरा निवासी नईम अहमद (38), इस्मत अंजुम(28), मोहल्ला समीपुर निवासी सूफी (57), वकील अहमद (50), हल्द्वानी निवासी बसंती (48), गीता (43), नवीन (50), रुद्रपुर निवासी कोमल पांडे (20) व नितिन पांडे घायल हो गए। सीएचसी के चिकित्सक डॉक्टर जुबेर ने गंभीर रूप से घायल गीता, नवीन, कोमल, सूफी व नईम अहमद को बिजनौर रेफर कर दिया।