फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two candidates gave the same election symbol

दो प्रत्याशियों को दे दिए एक से चुनाव चिन्ह

Tue, 13 Apr 2021 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Two candidates gave the same election symbol
अफजलगढ़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में चुनाव चिन्ह आवंटित करने में लापरवाही का मामला प्रकाश में आया है। रविवार को नाम वापसी के बाद पंचायत चुनाव के दो प्रत्याशियों को एक ही चुनाव चिन्ह दे दिया गया। एक अन्य मामले में एक दूसरे का चुनाव चिन्ह देने का मामला भी सामने आया है।
विज्ञापन

उमरपुर नत्थन ग्राम पंचायत में चुनाव में लापरवाही के चलते प्रधान पद के दो उम्मीदवारों को एक ही चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गए। विशाल द्वारा आपत्ति जताते हुए नियमों के अनुसार कन्नी चुनाव चिन्ह की मांग की गई। पुलिस बल सहित बीडीओ तथा आरओ मौके पर पहुंचे तथा समझाने का प्रयास किया। उसको कन्नी चुनाव चिन्ह आवंटित होने के बाद ही मामला शांत हुआ। दूसरी ओर ग्राम पंचायत तुरतपुर में तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। अक्षर माला के अनुसार जयकरण को इमली दिया जाना था, लेकिन उसको कन्नी चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया। जबकि सुरेन्द्र सिंह को कन्नी चुनाव चिन्ह के स्थान पर इमली चुनाव चिन्ह दे दिया। सुरेन्द्र सिंह ने इस पर आपत्ति लगा दी। एआरओ के कार्यालय में दोनों प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह की अदला-बदली कराई। तब माममला शांत हुआ। आरओ सुधीर कुमार का कहना है कि चुनाव चिन्ह आवंटन संबंधी दोनों मामलों का निस्तारण करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed