फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   E-rickshaws will run only on designated roads, the city will be divided into two zones.

Bijnor News: तय सड़कों पर ही चलेंगी ई-रिक्शा, दो जोन में बांटा शहर

Sun, 13 Sep 2026 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaws will run only on designated roads, the city will be divided into two zones.
बिजनौर। बिजनौर शहर की सड़कें ई-रिक्शा के बोझ से दब रही हैं। ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या से शहर में अक्तर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इस समस्या से निपटने के लिए शहर को दो जोन में बांट दिया गया है। तय सड़कों पर ही ई-रिक्शा चल सकेंगी। यह ट्रैफिक प्लान एक अक्तूबर से लागू हो जाएगा।
विज्ञापन

ई-रिक्शा के ट्रैफिक प्लान को साझा करने के लिए शनिवार को पुलिस लाइन में ई-रिक्शा संगठन और चालकों की बैठक भी बुलाई गई, जिसमें एसडीएम स्मृति मिश्रा और यातायात प्रभारी मौजूद रह। एसडीएम स्मृति मिश्रा ने कहा कि शहर में ई-रिक्शाओं के संचालन को व्यवस्थित करने और शहर को जाम से राहत दिलाने के लिए नई व्यवस्था तय की है। जाम की समस्या के समाधान के लिए पूरे बिजनौर शहर को हरा और लाल, दो जोन में बांटा गया है। ई-रिक्शाओं के संचालन के लिए दो रूट निर्धारित किए गए हैं। इन रूटों पर ई-रिक्शाओं का संचालन प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक किया जाएगा। हालांकि, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को ले जाने वाले ई-रिक्शाओं को निर्धारित रूट में छूट प्रदान की जाएगी। रात में आठ बजे के बाद ई-रिक्शा किसी भी सड़क पर चल सकेंगी। बताया कि यह व्यवस्था एक अक्तूबर 2026 से लागू होगी। इसके बाद सभी ई-रिक्शाओं को निर्धारित रूट पर ही चलना होगा। निर्धारित मार्ग के अलावा अन्य रास्तों पर ई-रिक्शा चलते पाए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अपंजीकृत और असत्यापित ई-रिक्शाओं का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। बैठक में यूनियन पदाधिकारियों और चालकों को इन नियमों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


रूट नंबर एक-रंग हरा
शक्ति चौराहा, रेलवे स्टेशन चौराहा, सेंट मैरी स्कूल चौराहा, मंडावर चौराहा, मित्तल पेट्रोल पंप तिराहा, ईदगाह तिराहा, ईदगाह चौराहा, बाईपास होते हुए जाटान चौकी, पुरानी तहसील, डाकखाना चौराहा, नगर पालिका तिराहा, से शक्ति चौराहा तक आवाजाही रहेगी। इस रूट पर यूनिक नंबर बी-0001 से बी-2000 तक वाली ई रिक्शा दौड़ सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूट नंबर दो- रंग लाल
शक्ति चौराहा से रेलवे स्टेशन चौराहा, सेंट मैरी स्कूल चौराहा, कंट्रोल रूम तिराहा, नगीना चौराहा, कालिका माता मंदिर चौराहा, कृष्णा कॉलेज तिराहा, चांदपुर तिराहा, चांदपुर की चुंगी, जाटान चौकी, पुरानी तहसील, डाकखाना चौराहा, नगर पालिका तिराहा से शक्ति चौराहा तक रहेगा। इस रूट पर यूनिक नंबर बी-2001 से बी-4000 तक वाली ई रिक्शा चल सकेंगी।


जाम से निजात दिलाने के लिए ई रिक्शा के संचालन को रूट तय कर दिए गए हैं। दो जोन में शहर को बांटा गया है। हरा और रंग के स्टीकर रिक्शाओं पर लगाए जाएंगे। तय रूट पर ही इन्हें चलने की अनुमति होगी। -गौतम राय, एएसपी यातायात बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed