{"_id":"5e1380fc8ebc3e87f11804d7","slug":"two-brothers-arrested-dhampur-news-mrt462469119","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सगे भाइयों का किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सगे भाइयों का किया चालान
विज्ञापन
दो भाइयों को किया गिरफ्तार
धामपुर। पुलिस ने सोमवार को धार्मिक स्थल के पास गोवंश के अवशेष फेंकने के मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर उनका चालन किया है। घटना में कुल छह लोगों का हाथ होना बताया है। पुलिस ने बाकी फरार चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर गोवंश की हत्या करने में प्रयुक्त किए दो छूरे, गोवंश का मुंह और पूंछ बरामद कर लिए हैं।
कोतवाल अरविंद मोहन शर्मा ने बताया कि एक जनवरी की शाम नगर की फिजा खराब करने के उद्देश्य से किसी ने स्योहारा चुंगी के पास स्थित धार्मिक स्थल के निकट गोवंश के अवशेष डाल दिए। घटना को लेकर उसी दिन से हिंदुवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं में उबाल था। पुलिस ने सोमवार को घटना का खुलासा करने के बाद आरएसएम तिराहे से मोहल्ला इस्लामाबाद निवासी दो सगे भाइयों आमिर और बसारत पुत्र मुसर्रत को गिरफ्तार कर चालान किया गया है। दोनों की निशानदेही पर गाय का वध करने में प्रयुक्त किए छुरे, अवशेष, पशु का मुंह, पूंछ को बरामद कर लिया। आरोपियों ने मोहल्ला बंदूकचियान और इस्लामाबाद निवासी अपने तीन साथियों की मदद से गोवंशीय पशु की गांव भज्जावाला के निकट नहर के पास हत्या की थी। उसके मुंह और पुंछ को वहीं फेंक दिया था। बाकी हिस्से को स्कूटी से जब वह भज्जावाला से सेंट मेरी स्कूल के सामने वाले रास्ते से स्टेट बैंक कॉलोनी से होते हुए बंदूकचियान जा रहे थे तो स्कूटी के अनियंत्रित होने से पशु के अवशेष धार्मिक स्थल के पास गिर गया था। पकड़े जाने के भय से आरोपी उस हिस्से को वहीं छोड़ कर भाग गए थे। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों आमिर और बसारत को चालान कर दिया है।