{"_id":"64b58f10cfb59272750ad7c4","slug":"two-and-one-died-of-snakebite-in-the-attack-of-guldar-and-saand-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-7194-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गुलदार और सांड के हमले में दो और संर्पदंश से एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गुलदार और सांड के हमले में दो और संर्पदंश से एक की मौत
Tue, 18 Jul 2023 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 18 Jul 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली देहात के ग्राम मखवाड़ा में गुलदार के हमले में मरने वाली महिला गुड्डी देवी का फाइल फोटो।
- कोतवाली देहात में गुलदार ने महिला को मार डाला
- नूरपुर - मुरादाबाद हाईवे पर सांड़ के हमले में सोनभद्र के युवक की मौत
- अफजलगढ़ में सर्पदंश से बच्ची की मौत हो गई
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में गुलदार और सांड़ के हमले में दो और सर्पदंश से एक मौत हो गई। कोतवाली देहात में जंगल गई महिला को गुलदार ने हमला कर मार डाला। नूरपुर में मुरादाबाद हाईवे पर स्कूटी सवार सोनभद्र निवासी युवक को सांड़ ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। अफजलगढ़ में मां के साथ फर्श पर सो रही एक वर्षीय बच्ची की सर्पदंश से मौत हो गई।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव मखवाड़ा निवासी धर्मवीर सिंह की पत्नी गुड्डी देवी (48) धान लगाने के लिए खेत से पौध (पनीर) उखाड़ने गई थी। महिला खेत पर अकेले ही काम कर रही थी। इस दौरान गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। जब काफी समय तक महिला नहीं लौटी। तो लगभग 11:30 बजे उसका छोटा पुत्र मानु उसे देखने के लिए खेत पर गया। खेत पर पुत्र ने मां का रक्तरंजित शव पड़ा देखा तो वह डरकर गांव की ओर भागा और उसने शोर मचा दिया। मौके पर दर्जनों ग्रामीण पहुंचे। तब तक गुड्डी देवी दम तोड़ चुकी थी।
उधर, रविवार रात मुरादाबाद हाईवे पर गोहावर चौक पर खडे़ सांड़ ने मुरादाबाद की ओर से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। मरने वाले युवक की शनाख्त आलोक पांडे पुत्र उमेश पांडे मूल निवासी ग्राम पथरिया थाना रॉबर्ट्सगंज जिला सोनभद्र के रूप में हुई है।
विज्ञापन
वहीं, अफजलगढ़ में क्षेत्र के गांव सीरबासुचंद निवासी मोहम्मद आरिफ की पत्नी सितारा कमरे में फर्श पर बिस्तर लगा कर सो रही थी। उसके साथ उसकी एक वर्षीय पुत्री अदिशा भी सो रही थी, रात में किसी समय अदिशा को सांप ने काट लिया। परिजनों ने झाड़-फूंक करने वालों को दिखाया, लेकिन उसकी मौत हो गई।