{"_id":"60a2b6798ebc3eb2ab55cd09","slug":"two-accused-of-murder-surrendered-bijnor-news-mrt538756118","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के दो आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के दो आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण
विज्ञापन
हत्या के दो आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण
बिजनौर, नहटौर। गांव फुलसंदी में मोबाइल गेम को लेकर युवक की हत्या के मामले में नामजद दो आरोपियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।
गांव फुलसंदी निवासी अमित कुमार की मोबाइल गेम खेलने के दौरान हुए विवाद को लेकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता शूरवीर ने गांव के ही ओमकार व उसके पुत्रों सरादुल, शिवम, शगुन के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चारों आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने चारों आरोपियों को पकड़ने के लिए दो टीमों को लगाया था। आरोपियों के रिश्तेदारों के घरों पर पुलिस ने दबिश दी थी। पूछताछ के लिए कुछ रिश्तेदारों को हिरासत में भी लिया था। सोमवार को ओमकार व सरादुल ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अन्य दो आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। संवाद