फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tussle over visa, 23 people will go back to Pakistan

Bijnor News: वीजा पर खींचतान, 23 लोग वापस जाएंगे पाकिस्तान

Thu, 24 Apr 2025 11:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 24 Apr 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Tussle over visa, 23 people will go back to Pakistan
बिजनौर। जिले में रह रहे 23 पाकिस्तानियों की धड़कनें बढ़ गई हैं। इनमें से तीन शाॅर्ट टर्म वीजा पर हैं, तो 14 लाॅन्ग टर्म वीजा पर रह रहे हैं। इनके अलावा 06 ने लॉन्ग टर्म वीजा के लिए आवेदन कर रखा है। आगे यह जिले में रह पाएंगे या नहीं, पुलिस शासन के दिशा निर्देशों का इंतजार कर रही है। वहीं इन लोगों की धड़कन भी बढ़ी है। वहीं खुफिया विभाग ने इन सभी को आदेश आने पर देश छोड़ने के लिए तैयार रहने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

जिले में यूं तो कई की पाकिस्तान में रिश्तेदारियां है। कई लोगों ने वहां से शादी की है। आंकड़ों के अनुसार जिले में इस समय रह रहे पाकिस्तानियों की संख्या 23 है।
विज्ञापन

इनमें तीन पाकिस्तानी शाॅर्ट टर्म वीजा पर हैं, जो यहां अपनी रिश्तेदारों से मिलने आए हुए हैं। इसके अलावा 14 पाकिस्तानी लॉन्ग टर्म वीजा पर हैं। इनमें 13 महिलाएं हैं, जिनकी शादी जिले के अलग-अलग कस्बों, शहरों में हुई है। वहीं एक व्यक्ति जिसकी उम्र अब 70 साल है, वह 1956 में अपनी मां के साथ आया था। इनमें अलावा चार पाकिस्तानी महिलाएं और दो बच्चे भी हैं, जिन्होंने लॉन्ग टर्म बीजा के लिए आवेदन कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों बच्चे अपनी मां के साथ ही पाकिस्तान से बिजनौर आए हैं। इन महिलाओं ने भी यहीं पर शादी की है। खुफिया विभाग की ओर से सभी को बता दिया गया है कि शासन की ओर से दिशा निर्देश आए तो सभी को वापिस पाकिस्तान जाना पड़ेगा। इसके लिए उन्हें तैयार रहना होगा और स्थानीय पुलिस के संपर्क में रहना होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed