{"_id":"5dcd9e9a8ebc3e54e2279720","slug":"trust-between-police-and-public-increased-sp-bijnor-news-mrt4536097159","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पुलिस व जनता के बीच विश्वास बढ़ा:एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पुलिस व जनता के बीच विश्वास बढ़ा:एसपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस व जनता के बीच विश्वास बढ़ा : एसपी
बिजनौर। एसपी संजीव त्यागी ने कोतवाली शहर में हुए कार्यक्रम में कहा कि प्रत्येक थाना क्षेत्र में पुलिस मित्र/डिजिटल वालिंटियर्स बनाकर पुलिस व जनता के बीच अविश्वास व संवादहीनता को दूर किया गया है। एसपी ने अपने कार्यालय में बच्चों के साथ बाल दिवस भी मनाया।
एसपी ने कहा कि पुलिस मित्रों ने पुलिस के साथ सक्रिय भूमिका निभाई है। पर्यावरण, सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, धार्मिक त्यौहारों पर पुलिस मित्र सक्रिय रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस की जनता के साथ बैठक की जा रही हैं। इससे जनता और पुलिस के बीच विश्वास बढ़ा है। पुलिस व आम जनता के बीच अब मित्रता, सेवा व सुरक्षा की भावना बढ़ाई जा रही है। बैठक में पुलिस मित्रों व संभ्रांत नागरिकों को पुलिस का सहयोग करने के लिए आभार जताया गया।
एसपी ने कहा कि सभी के सहयोग से एक आदर्श, कानून प्रिय, अपराध मुक्त व भयमुक्त समाज बनाया जा सकता है। इसके लिए सभी को सामूहिक जिम्मेदारी का वहन करके एक मजबूत आधार प्रदान करना होगा। इस दौरान एसपी सिटी लक्ष्मीनिवास मिश्र, सीओ सिटी अरूण कुमार, शहर कोतवाल रमेशचंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। एसपी ने बैठक के बाद शास्त्री चौक के पास एनसीसी के छात्रों से राहगीरों को हेलमेट बंटवाए।