फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Trouble due to waterlogging on Mandawali-Haridwar road

मंडावली-हरिद्वार मार्ग पर जलभराव से परेशानी

Wed, 28 Jul 2021 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Trouble due to waterlogging on Mandawali-Haridwar road
मंडावली-हरिद्वार मार्ग पर जलभराव को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद/मंडावली। मंडावली-हरिद्वार मार्ग पर जलभराव होने से क्षेत्र के आधा दर्जन गांव के लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने जलमग्न सड़क पर प्रदर्शन कर प्रशासन से पानी की निकासी कराकर मार्ग पर आवाजाही सुचारू कराने की मांग की।
विज्ञापन

मंडावली-हरिद्वार मार्ग पर औरंगपुर भीकू, नारायणपुर रतन, करौली, गामड़ी, टांडा, सैफाबाद गांव की आवाजाही होती है। ग्रामीण मणिराम, सत्यपाल, खिंलदर, मेहताब, नरेंद्र का कहना है कि मंडावली-हरिद्वार मार्ग पर क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों के लोगों की आवाजाही होती है। गांव सैफाबाद के पास मार्ग पर पानी निकासी के लिए नाला बना हुआ है, जहां से बरसाती पानी की निकासी होती थी। लेकिन कुछ लोगों ने नाले पर मिट्टी डालकर पानी की निकासी को बंद कर दिया है। पानी की निकासी न होने से मार्ग पर जलभराव हो जाता है। बुधवार को बारिश होने से मंडावली-हरिद्वार मार्ग जलमग्न हो गया। ग्रामीणों को मार्ग से गुजरने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने जलमग्न सड़क पर प्रदर्शन कर प्रशासन से पानी की निकासी कराकर वाहनों की आवाजाही सुचारू कराने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में मणिराम, पुष्पेंद्र, मनोज, दिनेश, शेर सिंह, मुनेश्वर, धनश्याम आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed