फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tricolor rally taken out with Vande Mataram echo

वंदेमातरम गूंज के साथ निकाली तिरंगा रैली

Thu, 11 Aug 2022 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Tricolor rally taken out with Vande Mataram echo
वंदेमातरम गूंज के साथ निकाली तिरंगा रैली
विज्ञापन

नजीबाबाद/बड़िया। भाजपा युवा मोर्चा ने वंदेमातरम और भारत माता के जयकारों के साथ विशाल तिरंगा रैली आयोजित की। भाजयुमो भागूवाला मंडल ने तिरंगा रैली में ग्रामीण क्षेत्रों में भी राष्ट्रभक्ति का विगुल बजाया।
भाजपा युवा मोर्चा की विशाल तिरंगा रैली कोटद्वार मार्ग स्थित खैरा प्रतिष्ठान से वंदेमातरम उद्घोष के साथ आरंभ हुई। भाजयुमो के नगर अध्यक्ष अभिषेक तड़ियाल, भागूवाला मंडल के अध्यक्ष ग्राम प्रधान सागर बडोला, पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष मुकुल रंजन दीक्षित, जिला मंत्री तरुण राजपूत, वरिष्ठ भाजपा नेता शंभूनाथ कौशिक, डॉ.राजीव अरोड़ा, कान्हा आकाश कर्णवाल, विक्रांत चौधरी, बलराज त्यागी की उपस्थिति में तिरंगा रैली का शुभारंभ पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह और भाजपा नेता राजीव अग्रवाल ने झंडी दिखाकर किया। बड़ी संख्या में बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगे लेकर वंदेमातरम और भारत माता के जयकारों के साथ विशाल तिरंगा रैली निकाली। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई निकली। तिरंगा रैली में सुरभि सिंह, मनीषा सैनी, दीपक कर्णवाल, अभिषेक त्यागी, वीरेंद्र शर्मा, अंकित राजपूत, राजकुमार, प्रफुल्ल कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता शामिल रहे।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों से गुजरी तिरंगा रैली
नजीबाबाद। भाजयुमो भागूवाला मंडल अध्यक्ष ग्राम प्रधान सागर बडोला के नेतृत्व में तिरंगा रैली मोटाढाक, चतरूवाला, कौड़िया, मथुरापुरमोर, नई बस्ती, चंदनपुरा, लुकादढ़ी, बिजौरी से गुजरी। बाइक पर तिरंगों के साथ सवार भाजयुमो कार्यकर्ताओं में ग्रामीणों को राष्ट्रभक्ति की ऊर्जा प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed