{"_id":"646e59e523468311f90a0df4","slug":"trees-fell-on-roads-and-power-lines-in-the-storm-supply-stalled-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-3780-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: आंधी में सड़कों और बिजली की लाइनों पर गिरे पेड़, आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: आंधी में सड़कों और बिजली की लाइनों पर गिरे पेड़, आपूर्ति ठप
Thu, 25 May 2023 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 25 May 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
- दिन में भयंकर गर्मी के बाद मंगलवार की शाम अचानक मौसम ने बदली करवट
- आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि से आम फसल में भारी नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/गजरौला शिव। दिन में भयंकर गर्मी के बाद मंगलवार शाम को अचानक मौसम ने करवट बदल ली। तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि भी हुई। हालांकि बारिश ने गर्मी से राहत दिला दी, लेकिन आंधी से आम की फसल में भारी नुकसान हुआ है। जगह-जगह पेड़ गिरने से मार्ग बंद हो गए। उधर, लाइनों पर पेड़ गिरने से अधिकांश जगहों पर बिजली आपूर्ति बुधवार दोपहर तक बाधित रही।
मंगलवार शाम करीब नौ बजे तेज आंधी, वर्षा व ओले पड़ने से जहां मौसम ठंडा हुआ, वहीं लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की। तेज आंधी से जगह-जगह बिजली की लाइन पर पेड़ टूट कर गिरने से बिजली की लाइनें टूट गईं। सड़क पर पेड़ टूटकर गिरने से मार्ग भी अवरुद्ध हो गए। बिजनौर-मंडावर रोड पर भरत विहार, महादेव पुरम में सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे तेज आंधी में टूट गए। एमडी स्कूल से आगे रोड पर आरा मशीन के सामने भी बिजली के खंभे उखड़ गए।
घनुवाला, जमालपुर पठानी, मंडावली सैदू में भी सड़क किनारे खड़े पेड़ टूटकर बिजली की लाइन पर गिर गए। हमीदपुर के जंगल में जा रही बिजली की लाइन पर योगेश के खेत में रखा ट्रांसफार्मर तेज आंधी में गिर गया। गजरौला-झलरा मार्ग पर पेड़ गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क किनारे खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ जड़ से उखड़कर सड़क पर गिर गए, इससे मार्ग अवरुद्ध हो गया।
विज्ञापन
24 घंटे बाद भी सुचारु नहीं हो सकी बिजली आपूर्ति
कादराबाद/अफजलगढ़। आंधी और बारिश से मंगलवार रात कई स्थानों पर पेड़ गिरे। तीन दर्जन से अधिक बिजली के खंभे टूट गए। जिससे क्षेत्र के दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कादराबाद, विजयनगर, हिदायतपुर, चोहड़वाला, खुशहालपुर आदि गांवों में बिजली नहीं आई। आंधी से आम की फसल को भारी नुकसान हुआ है। जेई ओमकार सिंह ने बताया कि करीब 35 से 40 विद्युत खंभे टूटे हैं। आपूर्ति सुचारु होने में 24 घंटे से अधिक का समय लगेगा। वहीं, कासमपुरगढ़ी बस स्टैंड पर खड़ा बकैन का पेड़ टूटकर विद्युत लाइन पर जा गिरा। जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। काफी देर तक यातायात भी बाधित रहा है। बाजार में अनेक दुकानों के बोर्ड व टिनशेड भी हवा में उड़ गए।
हल्दौर/राजा का ताजपुर/रेहड़। बारिश के साथ ओले और तेज आंधी से करीब दस घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। नगरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। राजा का ताजपुर में बारिश होने से कई दिन से पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिली, लेकिन तेज हवाओं के चलने से जगह-जगह पेड़ भी टूट गए। पूरी रात बिजली आपूर्ति ठप रही। रेहड़ क्षेत्र के खैराबाद, बादीगढ़-दहलावाला नहर मार्ग, भगतावाला, उदयपुर आदि में खंभे, तार तथा पेड़ आदि टूटकर बिजली के तारों पर गिर जाने से रेहड़, कल्लूवाला, केहरिपुर, उदयपुर, भगतावाला आदि दर्जनों गांवों की आपूर्ति ठप हो गई।
11 घंटे बिजली गुल रहने से उपभोक्ता परेशान
नींदडू/नहटौर। आंधी और बिजली की गड़गड़ाहट के साथ जोरदार वर्षा होने के बीच भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा और चूना भट्ठी के सामने उच्च शक्ति लाइन के तार टूटकर दूसरे तारों के साथ उलझ गए। इससे बिजली गुल हो गई। रात के 10 बजे बाधित हुई बिजली बुधवार की सवेरे तार जोड़ने के बाद नौ बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। लगातार 11 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहने से घरों के पंखे शो-पीस बनकर रह गए। वहीं, नहटौर में खंभों पर रखा ट्रांसफार्मर भी जमीन पर आ गिरा। सूचना देने के बाद भी रात्रि में कोई विद्युत कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। सुबह करीब 10 बजे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और टूटी हुई लाइन को ठीक करने का कार्य शुरू किया। बिजली न आने से रात्रि में जहां लोग अंधेरे में रहे। पेयजल संकट भी गहरा गया। एसडीओ वीएस यादव ने बताया कि मोहल्ला धर्मशाला में आंधी से ट्रांसफार्मर गिरा था। जिसे ठीक किया जा रहा है।