फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Trees fell on electrical lines

विद्युत लाइनों पर टूटकर गिरे पेड़

Wed, 03 Jun 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Trees fell on electrical lines
विद्युत लाइनों पर टूटकर गिरे पेड़
विज्ञापन

बिजनौर। तेज आंधी से कलक्ट्रेट के आगे पेड़ पोल पर गिर गया। इसका असर आवास विकास बिजलीघर की सप्लाई पर पड़ा। इसके बाद कलक्ट्रेट, साकेत, आफिसर कॉलोनी की बिजली रात में ही गुल हो गई। रामलीला मैदान के पास पेड़ बिजली के डबल पोल पर गिर गया। जिससे बुखारा बिजलीघर से जुडे़ शहबाजपुर खानम समेत रामलीला मैदान के आसपास के मोहल्लों तथा बीआईसी तक की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। नई बस्ती तथा करबला रोड की विद्युत सप्लाई भी रात से ही गायब है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बार बार फोन करने पर भी कोई जवाब नहीं मिल रहा है। एसडीओ विद्युत राहुल गौतम ने बताया कि पेड़ गिरने से सप्लाई बाधित हुई है। आवास विकास बिजलीघर की सप्लाई चालू हो गई है। बुखारा बिजलीघर के अवरोध हटाए जा रहे हैं, जल्द सप्लाई सुचारु हो जाएगी। उधर ग्रामीण क्षेत्रों में भी जगह जगह बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हुई हैं। निगम कर्मचारी विद्युत लाइनों की मरम्मत करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed