{"_id":"5f060c878ebc3e638b192c95","slug":"trees-broken-in-storm-power-supply-disrupted-for-six-hours-bijnor-news-mrt4903033160","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी में टूटे पेड़, छह घंटे बाधित रही विद्युत आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी में टूटे पेड़, छह घंटे बाधित रही विद्युत आपूर्ति
विज्ञापन

बिजनौर। मंगलवार शाम आई तेज आंधी से जनपद के कई इलाकों में विद्युत खंभे टूटने से कई घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। बिजनौर में शाम चार बजे से रात दस बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। देर शाम कई जगहों पर झमाझम बारिश ने भी लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। बुधवार को भी बिजली ने दिनभर परेशान करके रखा।
मंगलवार शाम चार बजे बारिश बंद होने के बाद रात दस बजे विद्युत आपूर्ति सुचारु हो पाई। हल्दौर, मंडावर, बेगावाला आदि कस्बों में तो रातभर बिजली गायब रही। हल्दौर में तो बुधवार शाम तक भी विद्युत आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई। हल्दौर विद्युत उपकेंद्र पर से 24 घंटे बाद भी बिजली की आपूर्ति नहीं होने से दिनभर लोगों का गर्मी में बुरा हाल रहा। हल्दौर उपकेंद्र के एसडीओ संदीप कुमार ने जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल किए जाने का आश्वासन दिया। शहर की भरत विहार कॉलोनी निवासी राजेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, शेखर चौहान, दीपराज जैन, सोहित चौधरी, महादेवपुरम निवासी कैलाशचंद त्यागी, संजय तोमर, विराट नलवा, हरेंद्र सिंह आदि का कहना है कि उनकी कॉलोनी में आवास विकास स्थित बिजलीघर से बिजली आपूर्ति होती है। जरा सी भी हवा चलने पर या बूंदाबांदी होने पर लाइन में फाल्ट हो जाते हैं। इससे आए दिन दस से 15 घंटे के लिए बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। इंदिरा विहार कॉलोनी व साकेत विहार कॉलोनी में भी यही हाल है। जेई उमेश अग्रवाल के अनुसार विद्युत लाइन के रास्ते में जगह जगह पेड़ होने के कारण काफी समस्या आ रही है। पेड़ों के कटान के बिना इस समस्या का समाधान संभव नहीं है।
आंधी में गिरे पेड़ के नीचे दबकर किसान की मौत
नहटौर। आंधी के दौरान यूकेलिप्टस का पेड़ टूटकर बैल बुग्गी पर गिर गया। जिसके नीचे दबकर किसान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव खेतापुर निवासी ओमप्रकाश (60) पत्नी फूलवती के साथ बैल बुग्गी से चारा लेकर जंगल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान आंधी शुरू हो गई। नूरपुर मार्ग से गांव बूढ़पुर जाने वाले रास्ते पर सड़क किनारे खड़ा यूकेलिप्टस का पेड़ टूटकर बैल बुग्गी पर आ गिरा। इसकी चपेट में आने से ओमप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि फूलवती गंभीर रूप से घायल हो गई। कानूनगो योगेश शर्मा व हल्का लेखपाल ने गांव जाकर घटना की जानकारी ली और दैवीय आपदा में जो मदद होगी वह दिलाने का परिजनों को भरोसा दिलाया।