{"_id":"68bdd5fd46824197f40f8fb7","slug":"trees-are-being-tied-with-ropes-to-prevent-felling-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-159510-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कटान रोकने को रस्सों में बांधकर डाले जा रहे पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कटान रोकने को रस्सों में बांधकर डाले जा रहे पेड़
Mon, 08 Sep 2025 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 08 Sep 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में गंगा बैराज के तटबंध का कटान करती गंगा। स्रोत ग्रामीण
बिजनौर। बिजनौर बैराज का तटबंध खतरे में है। तटबंध को धारा की सीधी टक्कर से बचाने के लिए शुरूआत में पेड़ डाले गए तो पानी में बह गए।
इसके बाद पेड़ों को मोटे रस्सों में बांधकर डाला गया। रस्सों का एक सिरा गंगा में पड़े कटे हुए पेड़ों से बंधा है तो दूसरा सिरा खड़े हुए पेड़ों से बांध रखा है। तमाम कर्म चारियों के साथ ही ग्रामीण भी इस अभियान में जुट गए है। उधर प्रशासन ने अलर्ट घोषित करते हुए गांवों में रात में जागते रहने की मुनादी करा दी है।
तटबंध की सड़क पर रोका आवागमन, पुलिस तैनातबिजनौर। तटबंध के साथ साथ सड़क का कटान होने लगा तो शहर कोतवाल की अगुवाई में पुलिस तैनात कर दी गई। साथ ही आम लोगों का आवागमन तटबंध की सड़क पर रोक दिया गया है। सिर्फ तटबंध की मरम्मत में लगे लोगों और अधिकारियों को ही आवाजाही की अनुमति है।