{"_id":"6952d578ebc48060fd051912","slug":"tree-care-workers-cried-as-they-watched-the-trees-being-cut-down-bijnor-news-c-27-1-bij1027-168715-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पेड़ों को काटने की तैयारी देख रो पड़े परवरिश करने वाले कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पेड़ों को काटने की तैयारी देख रो पड़े परवरिश करने वाले कर्मी
विज्ञापन
बिजनौर में वन विभाग के एसडीओ को ज्ञापन सौंपते सिंचाई विभाग के कर्मचारी। स्रोत संगठन
- हरे पेड़ कटान के विरोध में वन विभाग को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मध्य गंगा नहर कॉलोनी परिसर में कार्यालय भवन निर्माण के लिए हरे-भरे पेड़ों के कटान का विरोध तेज हो गया है। कर्मचारियों ने इसके विरोध में वन विभाग और पूर्वी गंगा नहर निर्माण मंडल, बिजनौर के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। वन विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने के दौरान कर्मचारी पेड़ों के काटने की तैयारी देख रो पड़े।
प्रार्थना पत्र में कहा कि मध्य गंगा नहर कॉलोनी के परिसर में पूर्वी गंगा नहर निर्माण खंड-चार, बिजनौर के कार्यालय भवन के निर्माण का प्रस्ताव है। जिस स्थान पर निर्माण प्रस्तावित है, वहां बड़ी संख्या में आम, बरगद, सागौन, अशोक, गुलमोहर, अमलतास, पीपल व बकैन आदि हरे-भरे पेड़ मौजूद हैं। इन पेड़ों के कटान से पर्यावरण को भारी नुकसान होगा। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण अधिनियम का भी हवाला दिया। कर्मचारियों ने कहा कि पहले से चयनित निशानदेही स्थल पर ही कार्यालय भवन का निर्माण कराया जाए। ताकि, हरे-भरे पेड़ों की सुरक्षा हो सके। इस मौके पर बह्मपाल सिंह, वीरेंद्र पाल सिंह, तुषार, मंजू रानी, संगीता, पान सिंह, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।