{"_id":"68618e08c7176d2d360cc75f","slug":"tree-branch-disrupted-electricity-for-four-and-a-half-hours-21-thousand-consumers-were-troubled-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-153410-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पेड़ की टहनी ने ठप करा दी साढ़े चार घंटे बिजली, 21 हजार उपभोक्ता रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पेड़ की टहनी ने ठप करा दी साढ़े चार घंटे बिजली, 21 हजार उपभोक्ता रहे परेशान
विज्ञापन
खतरा-बिजनौर में केपीएस इंटर कॉलेज के बाहर विद्युत पोल के तारों पर लटकी पेड़ की टहनियां। संवाद
बिजनौर। बारिश में झुकी पेड़ की एक टहनी ने आधे बिजनौर शहर के करीब 21 हजार उपभोक्ताओं की साढ़े चार घंटे बिजली गुल रही। बिजली कर्मचारियों ने लाइन से टहनी हटाकर बिजली आपूर्ति को सुचारू कराया।
जिला मुख्यालय पर करीब 42 हजार उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति के लिए आवास-विकास और बुखारा बिजलीघर है। रविवार को सुबह सवेरे से ही जिले में झमाझम बारिश हुई। बारिश के कारण बुखारा बिजलीघर को आपूर्ति देने वाली 33 केवी लाइन पर एक पेड़ की टहनी आ गई। इससे लाइन में फाल्ट आने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इस कारण बुखारा बिजलीघर क्षेत्र यानी आधा शहर के करीब 21 हजार उपभोक्ता की बिजली साढ़े चार घंटे गुल रही।
-बारिश के कारण साढ़े चार घंटे गुल रही बिजली
शहर के आवास विकास बिजलीघर क्षेत्र में विभिन्न श्रेणी के करीब 21 हजार बिजली उपभोक्ता है। रविवार सुबह से हुई बारिश के कारण आवास विकास बिजलीघर क्षेत्र के 21 हजार उपभोक्ताओं की साढ़े चार घंटे बारिश के कारण बिजली गुल रही। वहीं सुबह सात बजे से हुई झमाझम बारिश से ग्रामीण
विज्ञापन
बूंदों, पेड़ों की टहनियों से आए फाल्ट के कारण शहर व ग्रामीण अंचल में बिजली बेपटरी हो जाती है। तकनीकी टीम ने लाइनों का निरीक्षण करके लाइनों को सही किया और शहर में आपूर्ति सुचारू की। देहात क्षेत्र में अभी भी बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई है।
-वर्जन-
अधीक्षण अभियंता उदय प्रताप सिंह ने बताया कि बारिश के कारण लाइनों में फाल्ट आने से आपूर्ति बाधित हुई। फाल्ट सही कराकर आपूर्ति को सुचारू कर दिया गया है।
-- -- -- -- -- --