फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Traffic is closed for ten days on the road broken by floodTraffic is closed for ten days on the road broken by flood

Bijnor News: बाढ़ से टूटी सड़क पर दस दिन से बंद है आवाजाही

Mon, 21 Aug 2023 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Traffic is closed for ten days on the road broken by floodTraffic is closed for ten days on the road broken by flood
छाछरी मोड क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सलेमपुर-जलीलपुर मार्ग।
बिजनौर, छाछरी मोड़। गंगा की बाढ़ ने जिले की तमाम सड़कों को नुकसान पहुंचाया है। जिन्हें सही करने में विभाग को मशक्कत करनी पड़ रही है। उधर दस दिन बाद भी सलेमपुर जलीलपुर मार्ग पर आवाजाही चालू नहीं हो सकी। हालांकि लोगों की शिकायत के बाद टूटी सड़क में मिट्टी डालने का काम चालू कर दिया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को ग्रामीण खजान सिंह, ननवा सिंह, ओमवीर सिंह, भानु सिंह, राजकुमार सिंह, मलखान सिंह, डॉक्टर भूपेंद्र आदि ने शिकायती पत्र दिया था। जिसमें कहा गया कि पिछले सलेमपु़र जलीलपुर मार्ग पिछले 10 दिनों से बंद है। बता दें कि पिछले दिनों पहाड़ी क्षेत्र में हुई वर्षा से आई बाढ़ के कारण गंगा खादर सलेमपुर क्षेत्र में सलेमपुर फैजीपुर, ढोलनपुर, महमूदा खादर, सीकरी आदि कई गांव की गन्ना एवं धान की फसल पूर्ण रूप से जलमग्न हो गई है।
विज्ञापन

इसी बाढ़ के पानी के कारण सलेमपुर जलीलपुर मार्ग पर लगभग 20 मीटर सड़क पिछले 10 दिनों से क्षतिग्रस्त होने के कारण आवागमन पूर्ण रूप से बाधित है। एसडीएम रितु रानी ने विभागीय अधिकारियों को मार्ग की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उधर पीडब्लूडी के अवर अभियंता पवन कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त मार्ग को जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed