{"_id":"629e3ff87e24fd6d3c239655","slug":"traders-themselves-are-demolishing-the-encroachment-dhampur-news-mrt591817597","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी खुद ही ध्वस्त करा रहे अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी खुद ही ध्वस्त करा रहे अतिक्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारी खुद ही ध्वस्त करा रहे अतिक्रमण
धामपुर। शासन और प्रशासन की सख्ती के बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज हो गया है। व्यापारी मजदूरों के साथ अपने घरों और दुकानों के बाहर नालों से अतिक्रमण को खुद ध्वस्त करा रहे हैं।
मोहल्ला महल सराय में सोमवार को व्यापारियों ने अतिक्रमण को खुद ध्वस्त कराया। लोग अपने आप ही नालों के पर पड़े पटों को ध्वस्त कर रहे हैं। मोहल्ले के खुर्शीद अहमद ने कहा कि सरकार का आदेश है तो उनका अमल करना सभी का दायित्व है। पिछले दिनों एसडीएम विजय वर्धन तोमर, सीओ अजय अग्रवाल, ईओ नगरपालिका सुभाष कुमार ने पुलिस बल के साथ नगर के कई मोहल्लों में बुलडोजर चला कर अतिक्रमण और कब्जों को ध्वस्त करा दिया था। तभी से अतिक्रमण हटाओ अभियान तेजी से चल रहा है। उधर, एसडीएम विजय वर्धन तोमर का कहना है कि लोग प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं। वह पुलिस बल के साथ औचक निरीक्षण करेंगे और उन्हें कहीं पर नालों पर अतिक्रमण नजर आएगा तो बुलडोजर से ध्वस्त कराकर संबंधित लोगों पर कार्रवाई करेंगे। संवाद