{"_id":"5e78f4eb8ebc3e768972f983","slug":"traced-location-of-21-people-from-abroad-bijnor-news-mrt4750424158","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशों से आए 21 लोगों की लोकेशन की गई ट्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशों से आए 21 लोगों की लोकेशन की गई ट्रेस
विज्ञापन
विदेश से आए 21 लोगों की लोकेशन की गई ट्रेस
बिजनौर। शासन से जिला प्रशासन को विदेशों से आने वाले 21 नए लोगों की सूची मिली है। सीएमओ विजय कुमार यादव के अनुसार सभी की लोकेशन ट्रेस कर ली गई है और जांच के लिए चिकित्सकों की निगरानी में आइसोलेट कर लिया गया है।
अब तक विदेशों से आने वाले लोगों की संख्या 100 को भी पार गई है। लेकिन संतोषजनक बात ये है कि अब तक कोई भी कोरोना का पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है। सीएमओ विजय कुमार यादव के अनुसार शासन से जनपद में विभिन्न देशों से आए 21 लोगों की सूचना मिली। इसके बाद रेपिड रेस्पांस टीम ने लोकेशन ट्रेस की। उन्होंने बताया कि फिलहाल सभी की जांच कराई जाएगी। फिलहाल इससे पूर्व एयरपोर्ट पर भी उनकी जांच की चुकी है। फिर भी सावधानी के तौर पर सभी की कोरोना के लक्षणों के आधार पर उनकी जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी तक जिले की स्थिति बिल्कुल ठीक है। अभी तक कोई भी केस कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला है।