फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tournament players earned recognition

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने धाक जमाई

Thu, 01 Dec 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला /बिजनौर Updated Thu, 01 Dec 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Tournament players earned recognition
बिजनौर के नेहरू स्टेडियम में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी में भाग लेते प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर  में खेल विभाग की ओर से आयोजित जूनियर वर्ग की जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का सोमवार को शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला कमांडेंट होमगार्ड महेंद्र कुमार यादव और वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी खालिद असरार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन

नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में हॉकी में केपीएस ने डीडीपीएस को 3-1, जीजीआईसी ने बिजनौर पब्लिक स्कूल को 4-1, स्टेडियम 11 ने सरस्वती शिशु मंदिर को 3-1, जीअीआईसी ने केपीएस को 5-1 से हराया। खो खो में केपीएस ने विजय क्लब बिजनौर को 6-3, रोनाल्डो क्लब ने नजीबाबाद क्लब को 3-1, स्टेडियम ने केपीएस को 5-2, डीएवी क्लब ने रोनाल्डो क्लब को 10-1 से हराया।  बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में मानकपुर ने कल्हेड़ी को 41-26, गाजीपुर ने भगवंत पब्लिक स्कूल को 44-43, अगरी ने बागड़पुर को 26-19, भगैन ने देशवाल क्लब को 36-22, सुुंदरपुर ने सालमाबाद को 24-2, नजीबाबाद ने जाफरपुर को 41-28, सुल्तान क्लब ने मानकपुर को 33-17, मिठनपुर ने नजीबाबाद को 25-8, अगरी ने सालमाबाद को 48-38 से हराया। खड़ग सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, धर्मदेव सिंह, चितवन शर्मा, निपेंद्र कुमार, जागेश, हॉकी में सुरेंद्र सिंह, विजय कुमार, मिलिंदराज, दर्पण यादव, मुजफ्फर जैदी, चित्रा चौहान, खो खो में पिंकी देवी, मुकुल जटलान, जितेंद्र कुमार, धीरज कुमार, विक्की गुप्ता, संजीव कुमार दास रेफरी रहे। इस दौरान जिला उप क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह, पूरन सिंह, हिमांशु, दीपक शर्मा, विनय गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, बिजनौर के बाल विद्या निकेतन जूनियर हाईस्कूल के वार्षिक क्रीड़ा समारोह में बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता में साधारण पीटी में लक्ष्मीबाई सदन के आजम, आशीष, इस्माइल, विनीत, संगम, हर्ष, महक, काव्य, गरिमा, दीक्षा, मुस्कान, वैष्णवी, अदीबा, अंशिका, असमा और अनस की टीम प्रथम रही। विशेष पीटी में इंदिरा सदन के अभिषेक गौतम, हिमांशु, विज्ञांशु, प्रियांशु, अहमद, अमन, आदित्य, फजल, अरमान, अभिषेक, उज्ज्वल, अतिन, कुनाल, विजय, लकी, तुषार और अवनीश की टीम प्रथम रही। इस मौके पर  रिंग फेंक में दुर्गा सदन के पुष्कर, मोंटू प्रथम, बालिकाओं में लक्ष्मीबाई सदन की निशा रानी और निशा सैनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान  विद्यालय प्रबंधक ओपी गुप्ता, निदेशिका शारदा गुप्ता, प्रधानाचार्या प्रीति गुप्ता ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed