फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tourist bus stuck in Kotwali river, passengers rescued safely

Bijnor News: कोटावाली नदी के रपटे में टूरिस्ट बस फंसी, यात्री सुरक्षित निकाले

Fri, 15 Sep 2023 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Tourist bus stuck in Kotwali river, passengers rescued safely
भागूवाला के कोटावली नदी रपटे में फंसी टूरिस्ट बस।
हरिद्वार जा रही थी नेपाल की टूरिस्ट बस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद /भागूवाला (बिजनौर)। भागूवाला क्षेत्र में कोटावाली नदी के रपटे में पानी आने से नेपाल की यात्रियों से भरी टूरिस्ट बस फंस गई। समय रहते बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

शुक्रवार की सुबह छह बजे नेपाल से टूरिस्ट बस हरिद्वार जा रही थी। नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर भागूवाला क्षेत्र में यह बस कोटावाली नदी के रपटे को पार करते समय अनियंत्रित होकर फंस गई। नदी में उफान को देखकर यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही मंडावली थाना प्रभारी रविंद्र कुमार टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन

एसडीएम रम्या आर और सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने घटनास्थल पहुंच कर बस चालक नेपाल निवासी नीम बहादुर से घटना की जानकारी की। इसके बाद बस को बाहर निकलवाया। बस में 50 यात्री सवार थे। कोटावाली नदी के रपटे का अचानक जल स्तर बढ़ने से घंटों यातायात प्रभावित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed