फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Took stock of the rail track

रेल ट्रैक का जायजा लिया

Sat, 04 Feb 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 04 Feb 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद में रेलवे के चीफ सेफ्टी ऑफिसर ने एडीआरएम एवं तकनीकी अधिकारियों केे साथ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने रेल ट्रैक सहित सुरक्षा से संबंधित आवश्यक निर्देश रेल अधिकारियों को दिए।      
विज्ञापन

बड़ौदा हाउस रेलवे के मुख्य संरक्षा अधिकारी नीरज कुमार ने एडीआरएम मुरादाबाद संजीव मिश्रा, एडीईएन करनप्रीत सिंह और तकनीकी अधिकारियों के साथ रेलवे स्टेशन का तकनीकी निरीक्षण किया। मुख्य संरक्षा अधिकारी ने मानवीय भूलों से होने वाली छोटी से छोटी दुर्घटना रोकने प्रति सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने रेल पथ, कैरिज एंड वैगन और सिंग्नल विभाग के अधिकारियों को रेल सुरक्षा से संबंधित निर्देश दिए। चीफ सेफ्टी ऑफिसर ने स्टेशन मास्टर कक्ष के पैनल का निरीक्षण किया। ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर संदीप कुमार द्वारा ट्रेन संचालन से जुड़ी समस्या सीएसओ के सक्षम रखी। बताया कि यदि प्लेटफार्म तीन कोई ट्रेन लेनी है और पहले से प्लेटफार्म दो पर ट्रेन खड़ी है। ऐसी स्थिति में प्लेटफार्म तीन पर ट्रेन पहुंचने से पूर्व प्लेटफार्म दो खड़ी ट्रेेन को छोड़ना तकनीकी कारणों से संभव नहीं होता। सुरक्षा अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मंडलीय अधिकारियों को तत्काल समस्या निवारण के निर्देश दिए। उन्होंने एडीईएन नजीबाबाद से भी तकनीकी सुरक्षा से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। 
विज्ञापन

सीओएमजी संजय मिश्रा, सीआरएसई  फ्रेड गोपाल कुुुमार सहित कई तकनीकी अधिकारी निरीक्षण में शामिल थे।  मीडिया से मुलाकात में मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि यात्रियों को सुरक्षित यातायात सुविधा दिलाने के लिए तकनीकी निरीक्षण किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed