फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Toll workers accused of arbitrariness, farmers sit on strike

Bijnor News: टोल कर्मियों पर मनमानी का आरोप, धरने पर बैठे किसान

Mon, 30 Jun 2025 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Toll workers accused of arbitrariness, farmers sit on strike
किरतपुर क्षेत्र के भनेड़ा टोल प्लाजा पर धरने पर बैठे भाकियू टिकैत के कार्यकर्ता। संवाद
बिना टोल दिए गुजरते रहे वाहन, वार्ता के बावजूद नहीं निकला समाधान
विज्ञापन

किरतपुर। भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने भनेड़ा टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों के अभद्र व्यवहार के विरोध में धरना शुरू कर दिया। किसानों ने टोल को फ्री करा दिया। किसान भारी बारिश के बावजूद धरने पर डटे रहे।
रविवार की सुबह किसान भनेड़ा टोल प्लाजा पर पहुंच गए। उन्होंने सुबह करीब दस बजे टोल फ्री करा दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम तोमर ने बताया कि भनेड़ा टोल पर लगातार किसानों और आम जनता को परेशान किया जा रहा है। कर्मचारी अभद्रता करते हैं। टोल प्रबंधक दबंगता दिखाते हुए कहता है कि वह हरियाणा का है। किसी से नहीं डरता है। दबंगता से स्थानीय लोगों से भी जबरन वसूली करता हैं। किसानों ने कहा कि जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता, तब तक धरना जारी रहेगा। किसान बारिश के बावजूद धरने पर डटे रहे। नेशनल हाईवे के एसडीओ आशीष शर्मा से किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने किसान नेताओं से वार्ता की लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। किसानों का कहना है कि दस किलोमीटर की दूरी में रहने वाले वाहन चालकों से टोल न लिया जाए। यह पहले हुई वार्ता में तय हुआ था। इसके बावजूद टोलकर्मी आसपास के वाहन चालकों से टोल वसूल रहे हैं और उनसे अभद्रता करते हैं। देर शाम तक भी वार्ता कोई नतीजा नहीं निकला। इस दौरान वाहन बिना टोल दिए ही गुजरते रहे। अजय बलियान, तहसील अध्यक्ष देवदत्त शर्मा, आदिल जैदी, अवनीश कुमार, ऋषिपाल सिंह, विजय पहलवान, नरदेव सिंह, वीरेश राणा, योगेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

सुविधाओं का अभाव, इमरजेंसी के लिए फर्स्ट एड नहीं
किरतपुर। ग्रामीणों का आरोप है कि भनेड़ा टोल प्लाजा पर सुविधाओं का आभाव है। इमरजेंसी के लिए फर्स्ट एड तक नहीं है। आने-जाने वाले लोगों के लिए कैंटीन की सुविधा नहीं है। सुविधाओं के अभाव के कारण आमजन को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed