फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Toll will not be collected from those living within a radius of ten kilometers, Aadhaar will have to be shown.

Bijnor News: दस किलोमीटर के दायरे में रहने वालों से नहीं वसूला जाएगा टोल, दिखाना होगा आधार

Mon, 15 Jul 2024 04:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Toll will not be collected from those living within a radius of ten kilometers, Aadhaar will have to be shown.
- सातवें दौर की वार्ता के बाद स्थगित हुआ टोल पर 13 दिन से चल रहा भाकियू का धरना
विज्ञापन

- प्रशासन और नेशनल हाईवे प्राधिकरण के अफसरों से मिला आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मेरठ-पौड़ी फोरलेन हाईवे के आधे अधूरे निर्माण पर टोल वसूली के विरोध में चल रहा किसानों का धरना प्रदर्शन 13 वें दिन स्थगित हो गया। प्रशासन और नेशनल हाईवे प्राधिकरण के अफसरों ने किसानों को आश्वासन दिया है। दस किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोग आधार कार्ड दिखाकर फ्री में टोल प्लाजा को पार कर सकेंगे।
रविवार को भनेड़ा टोल सातवें दौर की वार्ता में एसडीएम नजीबाबाद कुंवर बहादुर सिंह और हाईवे प्राधिकरण के परियोजना निदेशक राजकुमार नागरवाल पहुंचे। उन्होंने भाकियू मण्डल अध्यक्ष मुरादाबाद बाबूराम तोमर, पश्चिमी यूपी महासचिव चौधरी कुलदीप सिंह, पश्चिमी यूपी सचिव दिनेश कुमार, तहसील अध्यक्ष नजीबाबाद देवदत शर्मा आदि से बातचीत की। अभी तक उठाए गए मुद्दों और क्षेत्र वासियों की समस्याओं के समाधान होने पर वार्ता सफल रही। इनमें एक सहमति पत्र भी बना।
विज्ञापन

बाबूराम तोमर ने बताया कि दस किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोग आधार कार्ड दिखाकर फ्री में चल सकेंगे। कई अन्य समस्याओं का समाधान भी हुआ है। बाबूराम तोमर, पश्चिमी यूपी महासचिव चौधरी कुलदीप सिंह, जिला अध्यक्ष सोनू चौधरी, तहसील अध्यक्ष नजीबाबाद देवदत शर्मा के हस्ताक्षर करा कर सहमति पत्र तैयार किया गया। इसके बाद टोल से भाकियू ने अपना धरना प्रदर्शन स्थगित कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लॉक अध्यक्ष किरतपुर ऋषिपाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष नहतौर मुनेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष मुनेंद्र चौधरी, जिला मुख्य महासचिव विजय पहलवान, सुनील प्रधान, मण्डल प्रवक्ता आदिल जैदी, जिला सचिव योगेंद्र सिंह, युवा मुख्य जिला महासचिव अंकित चौधरी, प्रेम कुमार, युवा ब्लॉक अध्यक्ष नजीबाबाद अभिषेक चंगियांन आदि भी वार्ता में मौजूद रहे।

23 को फिर से पंचायत
भाकियू मण्डल अध्यक्ष मुरादाबाद बाबूराम तोमर ने बताया कि सहमति पत्र के अनुसार होने वाली कार्रवाई पर कार्यकर्ता नजर रखेंगे। अगर नेशनल हाईवे प्राधिकरण अधिकारियों ने कार्य में लापरवाही की तो 23 से फिर से भाकियू टोल नहीं चलने देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed