फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Told the problems of farmers to SDM

एसडीएम को बताईं किसानों की समस्याएं

Tue, 19 Jul 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Told the problems of farmers to SDM
नजीबाबाद में एसडीएम को समस्याओं के बारे में बताते किसान। - फोटो : NAZIBABAD
एसडीएम को बताईं किसानों की समस्याएं
विज्ञापन

नजीबाबाद। विद्युत कटौती, गन्ना मूल्य भुगतान समेत किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेेकर भाकियू का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम से मिला। उन्होंने एसडीएम से किसानों की समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग की।

भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष कुलबीर सिंह के नेतृत्व में किसान मंगलवार को एसडीएम विजय वर्धन तोमर से मिले। कुलबीर सिंह ने कहा कि तहसील में भ्रष्टाचार चरम पर है। जमीनों के बैनामे कराने के नाम पर किसानों से मोटी रकम वसूली जा रही है। बिजली निगम की ओर से भी किसानों का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार विद्युत कटौती हो रही है। चौ. बलराम सिंह ने कहा कि किसानों के नलकूपों पर लगाए गए मीटर अधिक रीडिंग निकाल रहे हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। नलकूपों पर मीटर लगने से किसानों में रोष है। यदि विद्युत निगम ने किसानों के नलकूपों से मीटर नहीं हटाए तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने एसडीएम से गन्ना मूल्य भुगतान कराने, ग्रामीण क्षेत्रों से आवारा पशुओं को पकड़वाने, पर्याप्त बिजली आपूर्ति कराने, नलकूपों से मीटर हटवाने की मांग की। इस दौरान चौ. बलराम सिंह, भोपाल सिंह, इकबाल सिंह, विनोद परमार, विजय सिंह, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed