फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Today World Vegetarian Day: Adopt Vegetarianism, Get Healthy Life

आज विश्व शाकाहारी दिवस : शाकाहार अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं

Fri, 01 Oct 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Today World Vegetarian Day: Adopt Vegetarianism, Get Healthy Life
आज विश्व शाकाहारी दिवस : शाकाहार अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं
विज्ञापन

बिजनौर। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए शाकाहार सबसे उत्तम जीवनशैली है। इससे शरीर को ऊर्जा तो मिलती ही है, साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। एक अनुमान के अनुसार जिले की आधी से अधिक जनसंख्या शाकाहार का ही पालन कर रही है। कोरोना महामारी के बाद भी बहुत से लोगों की जीवन शैली में बदलाव आया है और उन्होंने शाकाहार को अपनाया है।
भागदौड़ भरे जीवन में खानपान का संतुलन बहुत जरूरी है। आज भी काफी लोग स्वाद के ऊपर सेहत को तरजीह देते हैं। कम खाना, हलका खाना और खाने में सब्जियों का ही प्रयोग करना इनकी जीवनचर्या रहती है। एक अनुमान के अनुसार जिले की करीब आधी जनसंख्या अब भी शाकाहारी है। शाकाहार के अपने ही फायदे हैं। मांसाहार जहां ब्लड प्रेशर बढ़ाता है और शरीर को अनेक बीमारियों का घर बना देता है। वहीं, शाकाहार से शरीर एकदम स्वस्थ रहता है। मांस खाने वालों में कोलस्ट्रोल बढ़ने का बहुत खतरा रहता है। कभी कभी मांस शरीर में जाकर पचने में 36 से 60 घंटे तक का वक्त ले लेता है जबकि शाकाहार में ऐसी कोई समस्या नहीं आती है।
विज्ञापन

यह हैं शाकाहार के फायदे
शाकाहार से वजन नियंत्रित रहता है और ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा नहीं रहता है। इसमें फाइबर, विटामिन, एंटी ऑक्सीडेंट व अमीनो एसिड भी होते हैं जो कैंसर तक लड़ने में सहायक होते हैं। शाकाहारी लोगों को रोग प्रतिरोधक क्षमता भी ज्यादा रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चने और सोयाबीन ऊर्जा का भंडार
माना जाता है केवल शाकाहार से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिलती है, जबकि ऐसा नहीं है। शाकाहार से भी पर्याप्त ऊर्जा मिलती है। ऊर्जा के लिए भोजन के अलावा सोयाबीन दाना, चने आदि का प्रयोग किया जा सकता है। खिलाड़ी इनका सेवन काफी मात्रा में करते हैं।

शाकाहार जीवन के लिए सर्वोत्तम
जिले के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. शिरीश कुमार के अनुसार शाकाहार अपनाना जीवन और स्वास्थ्य के लिए सर्वोत्तम है। यह शरीर को निरोगी और मजबूत रखता है। शाकाहार से शरीर को फायदे ही फायदे होते हैं और एक भी नुकसान नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed