फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Taxi driver with a fifth-grade education learns how to break into ATMs via YouTube; arrested

बिजनौर: पांचवीं पास टैक्सी चालक ने यूट्यूब से सीखा एटीएम में सेंधमारी का तरीका, साथी समेत गिरफ्तार

Fri, 16 Oct 2026 05:33 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 16 Oct 2026 05:33 PM IST
सार

भारतीय स्टेट बैंक के पुराने एटीएम से लगातार नोट चोरी की शिकायतें आ रही थीं। पुलिस ने दो आरोपी आरिफ और शकील को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। 

विज्ञापन
Bijnor: Taxi driver with a fifth-grade education learns how to break into ATMs via YouTube; arrested
गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांचवीं तक पढ़े हुए टैक्सी चालक ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर एटीएम में सेंधमारी का तरीका सीख लिया। फिर साथी के साथ मिलकर भारतीय स्टेट बैंक की पुरानी मशीन वाले एटीएम को निशाना बनाने लगे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए एटीएम से नोट निकालने के मामले का खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

एसपी केके बिश्नोई ने बताया कि थाना नजीबाबाद में वसीम निवासी गढ़मलपुर ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि उसके एटीएम कार्ड से पांच हजार रुपये निकाल लिए गए। इसी तरह दस हजार रुपये निकालने की दूसरी प्राथमिकी हनीराज निवासी इस्सेपुर ने दर्ज कराई।
पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए आरिफ निवासी फुलसंदा और शकील निवासी छापीग्रान नहटौर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने ठगी का तरीका बताया तो पुलिस भी हैरत में पड़ गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी के अनुसार, दोनों आरोपी एसबीआई के उन एटीएम पर पहुंचते थे, जिनमें पुरानी मशीनें लगी हुई हैं। फिर एटीएम मशीन के कैश शटर के बाहर एक लोहे का बॉक्स चिपका दिया जाता था। यह बॉक्स हूबहू एटीएम मशीन का पार्ट ही लगता था। जब कोई एटीएम से पैसा निकालने के लिए आता था तो नोट एटीएम से निकलकर कैश शटर के बाहर लगे बॉक्स में गिर जाते थे। जबकि कार्ड धारक को लगता था कि नोट बाहर निकले ही नहीं। 
 
विज्ञापन

इसके साथ ही एटीएम कक्ष के अंदर आरोपी एक लकड़ी का बॉक्स भी चिपकाकर रखते थे। उस बॉक्स में एक मोबाइल फोन चालू हालत में होता था। एटीएम के आसपास ही खड़े होकर बॉक्स में रखे मोबाइल पर अनाउंस कर देते थे कि एटीएम मशीन में खराबी है, किसी दूसरे एटीएम से रकम निकाल लें, ताकि कार्ड धारक वहां से चला जाए। 

अनाउंस करने के लिए अंदर बॉक्स में रखे मोबाइल की कॉल चालू रखते थे। जब कार्ड धारक एटीएम कक्ष से निकल जाता था तो आरोपी अंदर घुसकर कैश शटर के बाहर लगे बॉक्स को निकाल लाते थे, उसी में नोट भी मिलते। आरोपियों ने बिजनौर शहर में चार से पांच बार इसी तरह की घटना को अंजाम दिया। 
आरोपियों के पास से एक कार, छह मोबाइल, चार बॉक्स और 6400 रुपये की नकदी बरामद हुई है। प्रेस वार्ता के दौरान एएसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह, एएसपी देहात गौतम राय आदि मौजूद रहे।
 

नोएडा की खोड़ा कॉलोनी में भी एटीएम को बनाया था निशाना
पकड़ा गया आरिफ पांचवीं तक ही पढ़ा है। आरिफ ने साल 2024 में अफरोज के साथ मिलकर नोएडा की खोड़ा कॉलोनी में एटीएम को इसी तरह से निशाना बनाया था। हालांकि उस वक्त अफरोज ही पूरा तरीका जानता था, आरिफ को केवल साथ रखा था। बाद में आरिफ ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर धोखाधड़ी का तरीका सीखा। 

इसके बाद लोहे का एक बॉक्स बनवाया, उसे चिपकाने के लिए टेप का इस्तेमाल, अंदर मोबाइल रखने के लिए लकड़ी का बॉक्स तैयार किए। अब आरिफ ने अपने साथ शकील को भी शामिल कर लिया था। शकील कक्षा दो तक ही पढ़ा हुआ है। दोनों आरोपी नहटौर से दिल्ली के लिए टैक्सी चलाते हैं। सवारियां नहीं मिलने पर एटीएम को निशान बनाने लगे थे।
 

अवैध धंधे में नुकसान भी हुआ
ऐसा नहीं है कि हर बार के प्रयास में एटीएम से निकले नोट आरोपियों को मिल पाए। कई बार ऐसा भी हुआ कि कैश शटर पर लगाया गया बॉक्स कोई और भी निकाल ले गया, साथ ही लकड़ी का बॉक्स और उसमें रखा मोबाइल भी कई बार कोई और ही ले उड़ा। इसलिए बैकअप के तौर पर अपने साथ आरोपी दो-दो बॉक्स रखते थे। ताकि एक के किसी अन्य के द्वारा ले जाने के बाद दूसरा बॉक्स लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed