{"_id":"6ad259d6b39e399c85078e9f","slug":"bijnor-six-youths-beat-three-government-employees-including-a-roadways-driver-with-sticks-video-goes-viral-2026-10-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: रोडवेज चालक समेत तीन सरकारी कर्मचारियों को छह युवकों ने डंडों से पीटा, गालियां दीं; वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: रोडवेज चालक समेत तीन सरकारी कर्मचारियों को छह युवकों ने डंडों से पीटा, गालियां दीं; वीडियो वायरल
Fri, 16 Oct 2026 10:37 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 16 Oct 2026 10:37 PM IST
सार
रोडवेज की टीम नजीबाबाद से नूरपुर जा रही बस को रुकवाकर चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक पर आए हमलावरों ने रोडवेज बस चालक को पीटना शुरू कर दी। बीचबचाव कराने पर भी टीम को भी पीटा।
विज्ञापन
रोडवेज कर्मियों को पीटते युवक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नहटौर-नूरपुर रोड पर खंडखाल के पास शुक्रवार शाम तीन बाइकों पर सवार करीब छह युवकों ने रोडवेज चालक समेत तीन कर्मचारियों को डंडों से पीटकर घायल कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कराने में जुटी है।
विज्ञापन
Trending Videos
रोडवेज के एटीआई वरुण कुमार ने तहरीर में बताया कि वह शुक्रवार शाम करीब पांच बजे खंडखाल के पास बसों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान नजीबाबाद से नूरपुर जा रही रोडवेज बस को रुकवाकर चेकिंग करने लगे। तभी तीन बाइकों पर सवार छह युवक वहां पहुंचे और रोडवेज चालक लोकेंद्र सिंह को पीटने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
एटीआई वरुण कुमार, उनके चालक संदीप कुमार और बस की परिचालक प्रिया सक्सेना ने चालक को बचाने का प्रयास किया तो युवकों ने उन्हें भी डंडों से पीटा। घायल वरुण कुमार, संदीप कुमार और लोकेंद्र सिंह को सीएचसी में भर्ती कराया गया। सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर वायरल वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान कराई जा रही है।
ये बोले अधिकारी
रोडवेज बस चालक को कुछ युवकों ने पीटा। बीच बचाव करने आए चेकिंग एस्कॉर्ट और उनके ड्राइवर के साथ भी मारपीट की। रोडवेज बस की महिला परिचालक के साथ भी बाहरी युवकों ने अभद्रता की है। इस संबंध में थाना नहटौर में तहरीर दी गई है।
-अशोक कुमार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, बिजनौर
रोडवेज बस चालक को कुछ युवकों ने पीटा। बीच बचाव करने आए चेकिंग एस्कॉर्ट और उनके ड्राइवर के साथ भी मारपीट की। रोडवेज बस की महिला परिचालक के साथ भी बाहरी युवकों ने अभद्रता की है। इस संबंध में थाना नहटौर में तहरीर दी गई है।
-अशोक कुमार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, बिजनौर