{"_id":"6ad22496088e1a2b3a02464b","slug":"bijnor-husband-pronounces-triple-talaq-then-forces-wife-to-undergo-halala-with-his-younger-brother-2026-10-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: पति ने दिया तीन तलाक, फिर से साथ रखने के लिए देवर से जबरन कराया हलाला; गिरफ्तार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: पति ने दिया तीन तलाक, फिर से साथ रखने के लिए देवर से जबरन कराया हलाला; गिरफ्तार किया
Fri, 16 Oct 2026 06:50 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 16 Oct 2026 06:50 PM IST
सार
किरतपुर निवासी युवती का निकाह तीन साल पहले साहनपुर के युवक से हुआ था। युवक ने तलाक दिया, फिर दोबारा निकाह करने के लिए अपने भाई के साथ हलाला कराया। पीड़िता ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
हलाला। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पति ने मारपीट करते हुए महिला को तीन तलाक बोल दिया। फिर से निकाह के लिए आरोपी पति ने अपने छोटे भाई से हलाला कराया। हलाला की आड़ में जबरन दुष्कर्म करने वाले देवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पति समेत तीन नामजदों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
एसपी केके बिश्नोई ने बताया कि किरतपुर निवासी एक युवती का निकाह तीन साल पहले साहनपुर निवासी युवक से हुआ था। महिला का आरोप है कि पति, सास और दोनों देवर उसके साथ मारपीट करते थे। ससुराल में तीन माह के गर्भ को गिराने के लिए उसे दवा पिलाने का भी प्रयास किया गया। निकाह के एक साल के बाद ही पीड़िता को तलाक देकर घर से निकाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ समय पहले उसने पूर्व पति के पास लौटने की इच्छा जताई। जिस पर उसके पति ने फिर से साथ रखने के लिए जबरन देवर से हलाला कराया। किरतपुर पुलिस ने पीड़िता के पति, सास समेत चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
पुलिस ने हलाला करने वाले पीड़िता के देवर शाहनवाज निवासी साहनपुर को गिरफ्तार कर लिया। उसका चालान कर कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया है। सीओ सुनील कुमार ने बतया कि महिला के पति सहित अन्य नामजद आरोपितों की तलाश की जा रही है। इस घटना का खुलासा करने के लिए आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी, एएसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह, एसपी देहात गौतम राय और थाना प्रभारी अमर सिंह राठौड़ मौजूद रहे।
ये भी देखें...
बिजनौर: पांचवीं पास टैक्सी चालक ने यूट्यूब से सीखा एटीएम में सेंधमारी का तरीका, साथी समेत गिरफ्तार
ये भी देखें...
बिजनौर: पांचवीं पास टैक्सी चालक ने यूट्यूब से सीखा एटीएम में सेंधमारी का तरीका, साथी समेत गिरफ्तार