फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   To promote industry, the transportation system should be smooth.

Bijnor News: उद्योग को बढ़ावा देने के लिए परिवहन व्यवस्था सुगम हो

Mon, 05 Jan 2026 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
To promote industry, the transportation system should be smooth.
बिजनौर। दिल्ली एनसीआर के नजदीक होने के बावजूद बिजनौर औद्योगिक दृष्टि से काफी पिछड़ा हुआ है। जिले के उद्यमी इसका कारण परिवहन में आ रही बाधा को भी बता रहे हैं। आईआईए के पदाधिकारियों ने उद्योग को बढ़ावा देने के लिए परिवहन सुगम बनाने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन


बिजनौर में प्रत्येक वर्ष दो बार कांवड़ यात्रा होती है। इस दौरान प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंध लगता है। इस दौरान औद्योगिक कच्चे माल और तैयार उत्पादों का परिवहन बाधित रहता है। कई बार उद्योग आंशिक या पूर्ण बंदी की स्थिति तक पहुंच जाते हैं। इसी परेशानी के समाधान की उद्यमी मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

आईआईए के डिविजनल चेयरमैन विकास अग्रवाल ने बताया कि परिवहन व्यवस्था सुगम बनाने के लिए यात्रा अवधि में वैकल्पिक मालवाहन मार्ग, औद्योगिक ट्रांजिट कॉरिडोर और समयबद्ध पास व्यवस्था लागू की जाए। जिससे आस्था और अर्थव्यवस्था दोनों का संतुलन बना रहे। वहीं, आईआईए चेयरमैन अवनीश अग्रवाल ने कहा कि बिजनौर से मेरठ के लिए सीधे रेल यातायात सुविधा नहीं है। इससे भी औद्योगिक क्षेत्र भी प्रभावित हो रहा है। कच्चा माल और तैयार उत्पाद समय से नहीं पहुंच पाते हैं। इसलिए, रेल यातायात की सुगम हो। काफी लंबे समय से इसकी मांग चली आ रही है। साथ ही अलग से भी कोई मार्ग तैयार हो। ताकि, उद्योगों के लिए परिवहन सुगम हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed