फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   To make the fair grand, there will be decoration at the intersections

मेला भव्य बनाने के लिए चौराहों पर होगी सजावट

Fri, 28 Oct 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
To make the fair grand, there will be decoration at the intersections
बिजनौर में विदुर कुटी के सामने लगने वाले गंगा स्नान मेले का निरीक्षण के करते जिला पंचायत अध्यक्ष - फोटो : BIJNOR
मेला भव्य बनाने के लिए चौराहों पर होगी सजावट
विज्ञापन

बिजनौर। इस बार गंगा स्नान मेले की भव्यता पर जोर रहेगा। चौराहों पर देवी देवताओं की मूर्ति लगेंगी और सजावट की जाएगी। अफसरों ने मेला आयोजन में की जाने वाली व्यवस्थाओं को लेकर खाका तैयार किया है। स्टेट हाईवे से मेले तक करीब तीन किलोमीटर पथ प्रकाश व्यवस्था का इंतजाम किया जाना है। साथ ही आपात स्थिति के लिए एक अन्य वैकल्पिक रास्ता भी बनाया जाएगा।
शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, डीएम उमेश मिश्रा, एसपी दिनेश सिंह, एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, सीओ सिटी अनिल कुमार विदुर कुटी के पास गंगा तट पहुंचे। उन्होंने मेला आयोजन के लिए अब तक किए गए कार्यों का जायजा लिया। जिला पंचायत के अधिकारियों के संग मेले का खाका भी खींचा। अभियंता कपिलदेव ने बताया कि इस बार मेला क्षेत्रफल का दायरा बढ़ाया गया है। पिछले साल एक लाख वर्ग फीट में मेला आयोजित हुआ था, जबकि इस बार क्षेत्रफल 12 लाख वर्ग फीट रहेगा। जिससे भीड़ बढ़ने पर भी मेलेे में सभी को ठहरने के लिए जगह मिल सके।
विज्ञापन

पुलिस अफसरों ने सुरक्षा बैरियर, ट्रैफिक डायवर्जन और सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा की। कहा गया कि बिजनौर चांदपुर रोड से मेला स्थल तक लाइटिंग की व्यवस्था की जाए। साथ ही मेले में पहुंचने वाले मार्ग के अलावा भी एक और रास्ता बनाया जाएगा, जो रिजर्व रहेगा। शौचालयों की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए। बता दें कि कार्तिक माह की पूर्णिमा केे विदुर कुटी में गंगा मेले का आयोजन होता है। जिसमें लाखों लोगों की भीड़ उमड़ती है। अफसरों के दौरे के दौरान गंज चौकी इंचार्ज संदीप पंवार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनी
इस बार गंगा स्नान मेले में आयोजित किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जिले के ही कलाकारों को प्राथमिकता देने पर विचार चल रहा है। उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। साथ ही अन्य प्रतिभाओं को भी मेले में मंच पर आमंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा गंगा आरती को भव्य बनाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed