{"_id":"6490abd70c39faa8ae05c617","slug":"tigers-seen-on-roads-in-kalagarh-threat-to-passers-by-bijnor-news-c-32-1-smrt1025-2012-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कालागढ़ में मार्गों पर नज़र आ रहे बाघ, राहगीरों को खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कालागढ़ में मार्गों पर नज़र आ रहे बाघ, राहगीरों को खतरा
Tue, 20 Jun 2023 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 20 Jun 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
सूखासोत के निकट मुख्य मार्ग पर विचरण करता बाघ।
फोटो समाचार
कालागढ़। रामगंगा बांध व काॅलोनी के मुख्य मार्ग पर बाघों के नजर आने से राहगीरों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो रहा है। नागरिकों ने वन विभाग ने वन्यजीवों को वनों में ही बनाए रखने की मांग की है। सोमवार को नई काॅलोनी से दो युवक बाइक से केंद्रीय काॅलोनी की ओर जा रहे थे। इंटर कॉलेज के निकट सूखासोत के पुल से पहले ही सड़क के एक ओर बाघ होने का एहसास होते ही बाइक सवार घबरा गए। बाइक पर बैठा युवक तो बाइक से उतर ही गया। इसी बीच बाघ सड़क पर आ गया। इस दौरान सूखासोत पुल पर भ्रमण करने आए युवकों ने शोरगुल कर दिया। चालक ने बाइक की गति कम की, जिससे दूसरा युवक बाइक पर बैठ गया। इसी बीच बाघ इंटर कॉलेज की ओर भाग गया। वहीं, रामगंगा बांध क्षेत्र में ड्यूटी पर जाते समय कर्मचारी को एक बाघ मुख्य मार्ग की दीवार के पास चलता दिखाई दिया। नागरिकों परशुराम सिंह, राकेश कुमार, यशपाल सिंह आदि ने वन विभाग से मांग की है कि वन्यजीवों को आबादी में आने से रोका जाए।