फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tiger killed by forest worker in Corbett National Park

कार्बेट नेशनल पार्क में वनकर्मी को बाघ ने मौत के घाट उतारा

Tue, 13 Aug 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Tiger killed by forest worker in Corbett National Park
बाघ - फोटो : ???
हल्द्वानी के लिए महत्वपूर्ण
विज्ञापन

सूठाखाल रोड पर तुनबोझी में झाड़ियों में मिली लाश
कालागढ़(बिजनौर)। कार्बेट नेशनल पार्क में एक वनकर्मी को बाघ ने हमलाकर मार डाला। घटना से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। वन विभाग ने ढिकाला और कालागढ़ रेंज में गश्त बढ़ाने के साथ-साथ वन कर्मियों को भी अलर्ट कर दिया है।

मंगलवार को वन विभाग को सूचना मिली कि कार्बेट नेशनल पार्क की ढिकाला रेंज के खिनानौली ब्लॉक के कक्ष संख्या 23 में जिला अल्मोड़ा के द्वारहाट के गांव मटोला निवासी वाचर बिशनराम (57) को बाघ ने मार डाला है। मामले की सूचना मिलते ही पार्क वार्डन शिवराज चंद टीम के साथ वनों में पहुंच गए। शिवराज ने बताया कि सूठाखाल रोड पर तुनबोझी में वाचर बिशनराम को बाघ ने मारकर झाड़ियों में खींचकर ले गया। उनका एक पैर बुरी तहर से क्षत विक्षिप्त है। उन्होंने बताया कि देखने से लग रहा है कि बाघ ने उनके पैर को खा लिया है। कार्बेट पार्क के निदेशक राहुल ने बताया कि वाचर के शव को वन विभाग कब्जे में ले लिया है। मंगलवार रात तक शव को जंगल से बाहर निकाल लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस घटना से वन विभाग के सभी दलों को अलर्ट कर दिया गया है। वनों में वन्यजीवों के व्यवहार पर निगाह रखने और ढिकाला व कालागढ़ रेंज में विशेष गश्त करने को कहा गया है। वन कर्मी के बाघ द्वारा मारे जाने की सूचना मिलने पर कालागढ़ थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और वन विभाग से उनके शव को अपने कब्ज में ले लिया है। थानाध्यक्ष रियाज अहमद ने बताया कि शव को रामनगर के रास्ते पीएम के लिए लाया जा रहा है।
विज्ञापन

अब तक इन नौ वाचरों की हो चुकी वन्यजीव हमले में मौत
22 जुलाई 2012 को कपड़े धो रहे बीट वाचर दीवानी राम सर्पदुली रेज में बाघ ने मारा गया।
20 अक्टूबर 2013 को कालागढ़ में बीट वाचर राकेश कुमार शर्मा को गश्त के दौरान बाघ ने मारा।
25 मार्च 2014 को सर्पदुली में गश्त के दौरान बीट वाचर कृपाल राम को बाघ ने मारा।
22 मार्च 2016 को कालागढ़ में गश्त के दौरान बीट वाचर कृष्णपाल सिंह को बाघ ने मारा।
8 अप्रैल 2016 को सर्पदुली में गश्त के दौरान बीट वाचर हरी राम को बाघ ने मारा।
10 जून 2016 को बिजरानी में बीट वाचर पृथ्वीपाल सिंह को हाथी ने मार डाला।
10 जून 2016 को बिजरानी में बीट वाचर बीर सिंह को हाथी ने मार डाला।
15 जुलाई 2019 को पलेन रेंज में बीट वाचर सोहन सिंह को बाघ ने गश्त के दौरान मारा।
13 अगस्त 2019 को ढिकाला में बीट वाचर बिशन राम को गश्त के दौरान बाघ ने मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed