फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tiger in the water tank dip death, stirred

बाघ की पानी के टैंक में डूबकर मौत, हड़कंप

Wed, 09 Dec 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 09 Dec 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
Tiger in the water tank dip death, stirred
कालागढ़। रामगंगा बांध क्षेत्र में एक बाघ के पानी के टैंक में डूबकर मौत हो गई। टाइगर रिजर्व के कर्मचारियों ने बाघ के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


उप प्रभागीय वनाधिकारी आरके तिवारी ने बताया कि सोमवार रात एक बाघ रामगंगा बांध के भूकंप वैधशाला के इलाके में पहुंच गया था।

संभवत: पानी पीने के चक्कर में यहां बने पानी के टैंक में गिर गया, लेकिन निकल नहीं पाया। पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई।

गश्ती दलों ने इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दी। मामला बाघ से जुड़ा होने की वजह से पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सकों का पैनल बनाया गया।

पैनल में डॉ. दुष्यंत के नेतृत्व में पशु चिकित्सकों ने बाघ का पोस्टमार्टम किया। बाघ की उम्र लगभग दस वर्ष थी। उप प्रभागीय वनाधिकारी आरके तिवारी के मुताबिक पोस्टमार्टम के बाद बाघ के शव का जंगल में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


मौके पर कार्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक डॉ. साकेत बड़ोला और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed